पशुपतिनाथ मंदिर में बिना छुए ही बजती है घंटी, हैरान करने वाली है इसके पीछे की वजह

पशुपतिनाथ मंदिर में बिना छुए ही बजती है घंटी, हैरान करने वाली है इसके पीछे की वजह

Published : Jun 13, 2020, 04:06 PM IST

 कोरोना संकट के बीच मंदिरों  तो खुल गए हैं लेकिन श्रद्धालुओं को मंदिर में लगी घंटियों को बजाने की छूट नहीं दी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें छूने से कोरोना संक्रमण का खतरा  हो सकता है। यही वजह है कि मंदिरों में घंटे-घंटियों को कवर कर दिया गया है, जिससे कोई इन्हें छुए नहीं।

वीडियो डेस्क। कोरोना संकट के बीच मंदिरों  तो खुल गए हैं लेकिन श्रद्धालुओं को मंदिर में लगी घंटियों को बजाने की छूट नहीं दी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें छूने से कोरोना संक्रमण का खतरा  हो सकता है। यही वजह है कि मंदिरों में घंटे-घंटियों को कवर कर दिया गया है, जिससे कोई इन्हें छुए नहीं। इस बीच मध्य प्रदेश के मंदसौर में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर  में एक मुस्लिम शख्स ने ऐसा घंटा लगाया है, जिसे बिना छुए भी बजाया जा सकता है। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ऐसी तरकीब निकाली कि श्रद्धालु इस घंटे को बजा सकते हैं, वो भी बिना छुए। मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक शख्स ने इसका उपाय निकाला है। इस शख्स ने एक ऐसा सेंसर बनाया है, जिससे घंटी के नीचे हाथ रखने से ही ये बजने लगती है यानी इसे छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ऑटोमेटिक सेंसर मशीन को मंदसौर के नाहरू खान ने तैयार किया है। नाहरू खान ने यह मशीन मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर को दान दी है। यानी अब श्रद्धालु घंटी, बिना छुए ही बजा सकेंगे. उन्हें सिर्फ घंटी के बगल में लगे सेंसर के नीचे दूर से हाथ रखना होगा और घंटी अपने आप बजने लगेगी।

05:22Jabalpur: मां भगवती की आरती चल रही थी, तभी अचानक....लोगों ने बताई खौफनाक आंखों देखी
03:45उज्जैन के तराना में दहशतः अचानक भीड़ आई और गाड़ियां तोड़ दी, तीसरी मंजिल तक पत्थर फेंके
10:19इंदौर में 'जहरीले पानी' से 7 मौत, क्या हुआ ऐसा जो गई लोगों की जान । Indore Water News Update
06:04Ashish Sharma: शादी से 2 माह पहले तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बेटा, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम
02:06कफ सिरप से सावधान! भोपाल में क्यों शुरू हुआ कांग्रेस का हल्लाबोल
03:59Indore के Daulatganj में बड़ा हादसा, अचानक गिरी बहुमंजिला इमारत, बचाव अभियान जारी
03:23PM Modi का 75th Birthday, मध्य प्रदेश में मिला ये स्पेशल गिफ्ट
02:12PM Modi Madhya Pradesh: 'घुटनों पर आया पाकिस्तान' पीएम मोदी ने बताई नए भारत की ताकत
04:30Bhopal के Bairagarh की बेटी Muskan Soni बनीं DSP, पिता चलाते हैं छोटी-सी Mechanic Shop
07:15महिलाओं को लेकर ये क्या बोल गए जीतू पटवारी, BJP ने जमकर सुना डाला