सीढ़ी पर खड़े होकर 128 किमी बाइक दौड़ाकर रच दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

सीढ़ी पर खड़े होकर 128 किमी बाइक दौड़ाकर रच दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published : Nov 16, 2019, 07:18 PM IST

यह हैं आर्मी के हवलदार संग्राम केसरी जेना। इन्होंने शुक्रवार को मप्र के जबलपुर में एक गजब वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। केसरी ने बगैर रुके 128 किमी बाइक चलाकर एक नया इतिहास रचा। वो भी सीढ़ियों पर उल्टी दिशा में खड़े होकर।

जबलपुर. सीढ़ी पर उल्टी दिशा में खड़े होकर बाइक दौड़ाने का एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। सेना की कोर सिग्नल्स की डेयर डेविल्स के सदस्य केसरी ने शुक्रवार को यह स्टंट किया। केसरी ने बगैर हैंडल पकड़े बाइक को दौड़ाया। उन्होंने 128 किमी तक बाइक दौड़ाई। वे करीब साढ़े 4 घंटे तक बाइक चलाते रहे। इस दौरान उन्होंने मैदान के 320 राउंड लगाए।  इससे पहले यह रिकॉर्ड BSF के इंस्पेक्टर अवधेश सिंह के नाम था। 2018 में उन्होंने 2 घंटे 11 मिनट तक बाइक चलाकर रिकॉर्ड बनाया था। इस दौरान अवधेश सिंह ने 68 किमी बाइक चलाई थी। केसरी ने शुक्रवार सुबह 6 बजे बाइक चलाना शुरू की थी। यह स्टंट जबलपुर के कोबरा ग्राउंड 2 टीटीआर में दिखाया गया।
 

06:04Ashish Sharma: शादी से 2 माह पहले तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बेटा, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम
02:06कफ सिरप से सावधान! भोपाल में क्यों शुरू हुआ कांग्रेस का हल्लाबोल
03:59Indore के Daulatganj में बड़ा हादसा, अचानक गिरी बहुमंजिला इमारत, बचाव अभियान जारी
03:23PM Modi का 75th Birthday, मध्य प्रदेश में मिला ये स्पेशल गिफ्ट
02:12PM Modi Madhya Pradesh: 'घुटनों पर आया पाकिस्तान' पीएम मोदी ने बताई नए भारत की ताकत
04:30Bhopal के Bairagarh की बेटी Muskan Soni बनीं DSP, पिता चलाते हैं छोटी-सी Mechanic Shop
07:15महिलाओं को लेकर ये क्या बोल गए जीतू पटवारी, BJP ने जमकर सुना डाला
14:37Kumar Vishwas ने Trump के Tariffs मुद्दे पर की खिंचाई, तालियों से गूंजा हॉल
03:30'भागवत, मोदी, योगी... का नाम लेने का था दबाव' साध्वी प्रज्ञा ने बताया मालेगांव ब्लास्ट का बड़ा सच!
03:45Congress Protest: MP विधानसभा में भैंस के सामने बीन बजा कर विधायकों का अनोखा प्रदर्शन, वीडियो वायरल