बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, वरिष्ठ नेताओं के निधन के पीछे बताया विपक्ष का हाथ: VIDEO

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, वरिष्ठ नेताओं के निधन के पीछे बताया विपक्ष का हाथ: VIDEO

Published : Aug 26, 2019, 06:07 PM IST

प्रज्ञा ने कहा कि जब वे लोकसभा चुनाव लड़ रही थीं तो उनके पास एक महाराज आए थे। उन्होंने सांसद से बताया था कि वे अपनी साधना कम ना करें बल्कि साधना का समय बढ़ाते रहें।

भोपाल. बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर से अपने बयान के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रज्ञा ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली और एमपी के पूर्व सीएम बाबू लाल गौर की श्रद्धांजलि सभा रखी थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की थी। सांसद का मानना है कि विपक्ष पार्टी बीजेपी के नेताओं पर तांत्रिक क्रिया 'मारण शक्ति' का प्रयोग कर रही है, जिससे पार्टी के नेताओं का निधन हो रहा है। 2019 में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं का निधन हो गया है। इसके चलते उन्होंने विपक्ष पर ये विवादित बयान दिया है। 

एक महाराज ने दी थी प्रज्ञा को जानकारी 

प्रज्ञा ने कहा कि जब वे लोकसभा चुनाव लड़ रही थीं तो उनके पास एक महाराज आए थे। उन्होंने सांसद से बताया था कि वे अपनी साधना कम ना करें बल्कि साधना का समय बढ़ाते रहें। बहुत बुरा समय है, विपक्ष ऐसी मरण शक्ति का प्रयोग कर रहा है, जिससे भाजपा का नुकसान हो। निश्चित रूप से भाजपा के कर्मठ, योग्य और ऐसे लोगों पर असर करेगा, जो भाजपा को संभालते हैं।

06:04Ashish Sharma: शादी से 2 माह पहले तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बेटा, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम
02:06कफ सिरप से सावधान! भोपाल में क्यों शुरू हुआ कांग्रेस का हल्लाबोल
03:59Indore के Daulatganj में बड़ा हादसा, अचानक गिरी बहुमंजिला इमारत, बचाव अभियान जारी
03:23PM Modi का 75th Birthday, मध्य प्रदेश में मिला ये स्पेशल गिफ्ट
02:12PM Modi Madhya Pradesh: 'घुटनों पर आया पाकिस्तान' पीएम मोदी ने बताई नए भारत की ताकत
04:30Bhopal के Bairagarh की बेटी Muskan Soni बनीं DSP, पिता चलाते हैं छोटी-सी Mechanic Shop
07:15महिलाओं को लेकर ये क्या बोल गए जीतू पटवारी, BJP ने जमकर सुना डाला
14:37Kumar Vishwas ने Trump के Tariffs मुद्दे पर की खिंचाई, तालियों से गूंजा हॉल
03:30'भागवत, मोदी, योगी... का नाम लेने का था दबाव' साध्वी प्रज्ञा ने बताया मालेगांव ब्लास्ट का बड़ा सच!
03:45Congress Protest: MP विधानसभा में भैंस के सामने बीन बजा कर विधायकों का अनोखा प्रदर्शन, वीडियो वायरल