लोग 'फैमिली ड्रामा' समझकर वीडियो बनाते रहे, बाद में मालूम चला कि मां-बेटी का हो गया मर्डर

लोग 'फैमिली ड्रामा' समझकर वीडियो बनाते रहे, बाद में मालूम चला कि मां-बेटी का हो गया मर्डर

Published : Jun 06, 2020, 04:24 PM IST

मध्य प्रदेश के सीहोर में 3 जून को मिली मां-बेटी की लाश से अभी पर्दा नहीं उठा सका है। मां-बेटी की लाशें कादराबाद में पार्वती नदी के किनारे मिली थीं। घटना के पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स मां-बेटी को जबरन अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच गई है। माना जा रहा है कि यह डबल मर्डर करीबी रिश्तेदार ने किया।

भोपाल, मध्य प्रदेश. सीहोर जिले में 3 जून को हुए मां-बेटी के मर्डर से पहले का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि वीडियो घटना के दो दिन बाद सामने आया। इस वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों के करीब तक पहुंच गई है। बता दें कि मां-बेटी की लाशें श्यामपुर थाने के तहत कादराबाद में पार्वती नदी के किनारे मिली थीं। शुक्रवार को घटना के पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स मां-बेटी को जबरन अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि यह डबल मर्डर करीबी रिश्तेदार ने किया। करीब 30 साल की महिला के साथ 5-6 साल की उसकी बेटी थी। महिला का हत्या किसी बड़े पत्थर से कुचलकर की गई थी। वहीं, बच्ची का गला घोंटा गया था। 

एडिशनल एसपी समीर यादव ने बताया कि करीब 1.41 मिनट के वीडियो में हाइवे किनारे खेत पर एक शख्स महिला को अपने साथ जबर्दस्ती ले जाते दिखाई दे रहा है। वहां और भी लोग मौजूद थे, लेकिन कोई कुछ नहीं बोला। वे वीडियो बनाते रहे। वीडियो में महिला कहते सुनी गई-'तुमने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी।' एएसपी ने कहा है कि पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई है। इसमें कितने लोगों का हाथ है, जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

05:22Jabalpur: मां भगवती की आरती चल रही थी, तभी अचानक....लोगों ने बताई खौफनाक आंखों देखी
03:45उज्जैन के तराना में दहशतः अचानक भीड़ आई और गाड़ियां तोड़ दी, तीसरी मंजिल तक पत्थर फेंके
10:19इंदौर में 'जहरीले पानी' से 7 मौत, क्या हुआ ऐसा जो गई लोगों की जान । Indore Water News Update
06:04Ashish Sharma: शादी से 2 माह पहले तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बेटा, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम
02:06कफ सिरप से सावधान! भोपाल में क्यों शुरू हुआ कांग्रेस का हल्लाबोल
03:59Indore के Daulatganj में बड़ा हादसा, अचानक गिरी बहुमंजिला इमारत, बचाव अभियान जारी
03:23PM Modi का 75th Birthday, मध्य प्रदेश में मिला ये स्पेशल गिफ्ट
02:12PM Modi Madhya Pradesh: 'घुटनों पर आया पाकिस्तान' पीएम मोदी ने बताई नए भारत की ताकत
04:30Bhopal के Bairagarh की बेटी Muskan Soni बनीं DSP, पिता चलाते हैं छोटी-सी Mechanic Shop
07:15महिलाओं को लेकर ये क्या बोल गए जीतू पटवारी, BJP ने जमकर सुना डाला