450 साल पुरानी है यह अग्निपथ परंपरा, 141 कुंडों में दहकते अंगारों पर यूं दौड़ते हैं सैकड़ों भक्त

450 साल पुरानी है यह अग्निपथ परंपरा, 141 कुंडों में दहकते अंगारों पर यूं दौड़ते हैं सैकड़ों भक्त

Published : Dec 04, 2019, 11:17 AM ISTUpdated : Dec 04, 2019, 11:19 AM IST

बुंदेलखंड के सागर जिले में श्री खंडेराव मंदिर में लगता है यह अनूठा मेला। इस बार यह मेला 2 से 11 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान मन्नत पूरी होने पर सैकड़ों लोग अंगारों पर चलेंगे।

सागर(मप्र). बुंदेलखंड का प्रसिद्ध अग्नि मेला 2 से 11 दिसंबर तक चलेगा। यह मेला सागर जिले की देवरी तहसील स्थित श्री खंडेराव मंदिर में आयोजित किया जाता है। यह मेला इसलिए खास है, क्योंकि मनोकामना पूरी होने पर लोग अंगारों पर चलते हैं। पुरुष हों या महिला..सभी दहकते अंगारों पर दौड़ लगाते हैं। अंगारों पर चलते समय भक्त हल्दी उड़ाते हैं। साथ ही भगवान खंडेराव के जयकारे लगाते हैं। देवरी के पूर्व विधायक सुनील जैन ने बताया कि वे खुद तीस सालों से इस परंपरा का हिस्सा रहे हैं। बताते हैं कि इस मंदिर का निर्माण 15-15वीं सदी के बीच हुआ था। तब बुंदेलखंड के राजा छत्रसाल थे। उस समय मुगलों से युद्ध हारते देख छत्रसाल ने बाजीराव पेशवा ने मदद मांगी थी। पेशवा की मदद से छत्रसाल मुगलों को हराने में सफल रहे। इस खुशी में छत्रसाल ने बुंदेलखंड का कुछ हिस्सा बतौर नजराने बाजीराव को सौंप दिया। इसमें पंच मेहला में देवपुरी यानी देवरी बाजीराव के अधीन हो गई। पेशवा ने यहां पर यशवंतराव को राजा नियुक्त किया था। कहते हैं कि एक बार यशवंतराव के पुत्र बीमार हो गए। तब देव खंडेराव ने उन्हें दर्शन दिए। भगवान कहा कि अगर वे अग्नि कुंड में हल्दी छोड़ें, तो उनका बेटा ठीक हो जाएगा। ऐसा हुआ भी। इसी के बाद यह परंपरा चली आ रही है। भगवान खंडेराव के मंदिर में एक विशेष छिद्र है। यहां साल में एक बार सूरज की किरण निकलकर शिवलिंग के पांच पिंडों पर दोपहर ठीक 12 बजे पड़ती है।

05:22Jabalpur: मां भगवती की आरती चल रही थी, तभी अचानक....लोगों ने बताई खौफनाक आंखों देखी
03:45उज्जैन के तराना में दहशतः अचानक भीड़ आई और गाड़ियां तोड़ दी, तीसरी मंजिल तक पत्थर फेंके
10:19इंदौर में 'जहरीले पानी' से 7 मौत, क्या हुआ ऐसा जो गई लोगों की जान । Indore Water News Update
06:04Ashish Sharma: शादी से 2 माह पहले तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बेटा, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम
02:06कफ सिरप से सावधान! भोपाल में क्यों शुरू हुआ कांग्रेस का हल्लाबोल
03:59Indore के Daulatganj में बड़ा हादसा, अचानक गिरी बहुमंजिला इमारत, बचाव अभियान जारी
03:23PM Modi का 75th Birthday, मध्य प्रदेश में मिला ये स्पेशल गिफ्ट
02:12PM Modi Madhya Pradesh: 'घुटनों पर आया पाकिस्तान' पीएम मोदी ने बताई नए भारत की ताकत
04:30Bhopal के Bairagarh की बेटी Muskan Soni बनीं DSP, पिता चलाते हैं छोटी-सी Mechanic Shop
07:15महिलाओं को लेकर ये क्या बोल गए जीतू पटवारी, BJP ने जमकर सुना डाला