उज्जैन में पाटीदार हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, भयानक आग से मचा हड़कंप , मरीजों को दूसरे अस्पतालों में किया शिफ्ट

Published : Apr 04, 2021, 01:52 PM IST

वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश के   उज्जैन शहर के फ्रीगंज स्थित पाटीदार अस्पताल में रविवार सुबह 11.30 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस-प्रशासन का दल मौके पर पहुंचा। अस्पताल में भर्ती सभी 80 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। इनमें कई कोरोना संक्रमित भी थे। झुलसे चार मरीजों को समीप के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा गया। इस दौरान अस्पताल के आइसीयू वार्ड के बेड सहित अन्य सामान जल गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। 

अस्पताल में 350 लोग थे
पाटीदार अस्पताल में जिस वक्त आग लगी, उस समय 350 लोग वहां मौजूद थे। अगर समय पर दमकलकर्मी नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के 25 वाहन लगाए गए थे। इसके अलावा मरीजों को शिफ्ट करने के लिए 30 एम्बुलेंस लगा दी गई थीं। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि भविष्य में किसी अस्पताल में इस तरह की घटना न हो इसके लिए कदम उठाएंगे।

06:04Ashish Sharma: शादी से 2 माह पहले तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बेटा, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम
02:06कफ सिरप से सावधान! भोपाल में क्यों शुरू हुआ कांग्रेस का हल्लाबोल
03:59Indore के Daulatganj में बड़ा हादसा, अचानक गिरी बहुमंजिला इमारत, बचाव अभियान जारी
03:23PM Modi का 75th Birthday, मध्य प्रदेश में मिला ये स्पेशल गिफ्ट
02:12PM Modi Madhya Pradesh: 'घुटनों पर आया पाकिस्तान' पीएम मोदी ने बताई नए भारत की ताकत
04:30Bhopal के Bairagarh की बेटी Muskan Soni बनीं DSP, पिता चलाते हैं छोटी-सी Mechanic Shop
07:15महिलाओं को लेकर ये क्या बोल गए जीतू पटवारी, BJP ने जमकर सुना डाला
14:37Kumar Vishwas ने Trump के Tariffs मुद्दे पर की खिंचाई, तालियों से गूंजा हॉल
03:30'भागवत, मोदी, योगी... का नाम लेने का था दबाव' साध्वी प्रज्ञा ने बताया मालेगांव ब्लास्ट का बड़ा सच!
03:45Congress Protest: MP विधानसभा में भैंस के सामने बीन बजा कर विधायकों का अनोखा प्रदर्शन, वीडियो वायरल