इंदौर में भयानक बारिश का वीडियो: खिलौने की तरह बह गई लग्जरी कार, गाड़ी में सवार थे 4 लोग

इंदौर में भयानक बारिश का वीडियो: खिलौने की तरह बह गई लग्जरी कार, गाड़ी में सवार थे 4 लोग

Published : Jul 15, 2022, 01:47 PM IST

मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा कर रखा हुआ है। लोगों का जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच इंदौर से एक हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया है। जहां एक कार कागज की नाव की तरह पानी में बह गई।

इंदौर. मध्य प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से भारी भारिश का दौर जारी है। कई स्टेट हाइवे और सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी हैं। वहीं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पाानी घुस चुका है। इसी बीच इंदौर से एक बारिश का कहर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लग्जरी कार कागज की नाव की तरह बहते हुए नजर आ रही है। कार में चार लोग सवार थे, जिनकी जान बाल-बाल बची।

सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां पानी में डूबीं
दरअसल, इंदौर में बुधवार शाम से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। कई इलाकों में दुकान-मकान, मंदिर-मकान हर तरफ पानी भर चुका है। वहीं शहर के चंद्रभागा इलाके में सड़कों पर पांच फीट पानी भर गया। बारिश इतनी तेज हुई कि सड़क किनारे खड़ी कारें आधी पानी में डूब गईं। कई बिल्डिंगों के बेसमेंट में खड़ी गाड़ियां डूबी दिखाई दीं तो कईयों के घरों में घुटनों तक पानी भर गया। 

देखते ही देखते बह गई लग्जरी कार
बता दें कि इसी बीच बीच सड़क पर खड़ी एक कार पानी के बाहाव में बहने लगी। जबकि कार में चार लोग सवार थे। जैसे लोगों ने यह नजारा देखा तो उन्होंने नगर निगम टीम को इसकी सूचना दी। पुलिस और निगम की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। भारी बारिश के चलते इंदौर में नगर निगम की टीम जगह-जगह तैनात है तो वहीं कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा के निर्देश पर एहतियातन कई जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

05:22Jabalpur: मां भगवती की आरती चल रही थी, तभी अचानक....लोगों ने बताई खौफनाक आंखों देखी
03:45उज्जैन के तराना में दहशतः अचानक भीड़ आई और गाड़ियां तोड़ दी, तीसरी मंजिल तक पत्थर फेंके
10:19इंदौर में 'जहरीले पानी' से 7 मौत, क्या हुआ ऐसा जो गई लोगों की जान । Indore Water News Update
06:04Ashish Sharma: शादी से 2 माह पहले तिरंगे में लिपटकर पहुंचा बेटा, अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम
02:06कफ सिरप से सावधान! भोपाल में क्यों शुरू हुआ कांग्रेस का हल्लाबोल
03:59Indore के Daulatganj में बड़ा हादसा, अचानक गिरी बहुमंजिला इमारत, बचाव अभियान जारी
03:23PM Modi का 75th Birthday, मध्य प्रदेश में मिला ये स्पेशल गिफ्ट
02:12PM Modi Madhya Pradesh: 'घुटनों पर आया पाकिस्तान' पीएम मोदी ने बताई नए भारत की ताकत
04:30Bhopal के Bairagarh की बेटी Muskan Soni बनीं DSP, पिता चलाते हैं छोटी-सी Mechanic Shop
07:15महिलाओं को लेकर ये क्या बोल गए जीतू पटवारी, BJP ने जमकर सुना डाला