अमेरिका का जम्मू-कश्मीर को लेकर अलर्ट, भारत पर आतंकी हमले आशंका, 5 बड़ी खबरें

अमेरिका का जम्मू-कश्मीर को लेकर अलर्ट, भारत पर आतंकी हमले आशंका, 5 बड़ी खबरें

Published : Oct 02, 2019, 07:00 PM IST

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर तेवर अपनाते हुए कहा कि गांधी का नाम लेना आसान है लेकिन उनके रास्ते पर चलना आसान नहीं है।सोनिया गांधी ने कहा कि कुछ लोग देश को आरएसएस का प्रतीक बनाना चाहते हैं, लेकिन ये संभव नहीं है क्योंकि हमारे देश की नींव में गांधी के विचार हैं। सोनिया गांधी ने दिल्ली में राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस दफ़्तर से निकल कर राजघाट पहुंची कांग्रेस की पदयात्रा के समापन पर ये बातें कहीं। देखें 5 बड़ी खबरें

बड़ी खबर-1
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर तेवर अपनाते हुए कहा कि गांधी का नाम लेना आसान है लेकिन उनके रास्ते पर चलना आसान नहीं है।सोनिया गांधी ने कहा कि कुछ लोग देश को आरएसएस का प्रतीक बनाना चाहते हैं, लेकिन ये संभव नहीं है क्योंकि हमारे देश की नींव में गांधी के विचार हैं। सोनिया गांधी ने दिल्ली में राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस दफ़्तर से निकल कर राजघाट पहुंची कांग्रेस की पदयात्रा के समापन पर ये बातें कहीं।

बड़ी खबर-2

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस ने देशभर में पदयात्रा निकाली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इसमें शामिल हुए। उनकी अगुआई में कार्यकर्ता गांधी का संदेश देते हुए पार्टी मुख्यालय से राजघाट पहुंचे। दूसरी ओर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उन्नाव और शाहजहांपुर यौन शोषण मामले की पीड़िताओं के समर्थन में लखनऊ की सड़कों पर उतरीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला के हक में आवाज उठाती रहेगी।

बड़ी खबर-3
अमेरिका ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान से कई आतंकी संगठन भारत में बड़े हमले की तैयारी में हैं। इंडो-पैसिफिक सिक्योरिटी अफेयर्स के सहायक सचिव रान्डेल श्रीवर ने कहा कि मुझे लगता है कि कश्मीर को लेकर भारत के निर्णय के बाद सीमा पार से कई बड़े हमले को अंजाम दिया जा सकता है। हालांकि मुझे नहीं लगता कि चीन इस तरह के हमले का समर्थन करेगा या उसे सही बताएगा। 


हैदराबाद में इसरो के वैज्ञानिक एस. सुरेश की संदिग्ध मौत
भारतीय अंरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नेशनल रिमोट सेंसिग सेंटरमें काम करने वाले वैज्ञानिक एस सुरेश कुमार अपने एसआर नगर स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए हैं। पुलिस इसे हत्या मान रही है। सुरेश मंगलवार को ऑफिस नहीं पहुंचे, उसके बाद दफ्तर के सहयोगियों ने उनके मोबाइल पर कॉल किया। कई कोशिशों के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर चेन्नई के एक बैंक में काम कर रहीं उनकी पत्नी को कॉल किया गया। सुरेश के रिश्तेदार उसी अपार्टमेंट में रहते हैं उन्होंने भी पुलिस को सूचना दी और घर का दरवाजा तोड़ा तो देखा लाश घर में पड़ी है। पुलिस ने हत्या का शक जताया है। 

बड़ी खबर-5
बिहार में जल जीवन नहीं बल्कि मौत का कारण बन रहा है।  बिहार में बाढ़ का कहर लगातार 6वें दिन भी जारी है। यहां अब तक बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 42 लोग जान गंवा चुके हैं। भागलपुर में गंगा तेजी से ऊपर आ रही है। वहीं, पटना में सिर्फ 1 फीट पानी कम हुआ है। यहां 6 लाख लोग अभी भी घरों में कैद हैं। एनडीआरएफ ने बुधवार को बताया कि 10 हजार लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। 
बाढ़ से बिगड़े हालात, 42 की मौत

03:23उन्नाव रेप केस पीड़िता बोलीं: ‘मेरी बात सुन सोनिया–राहुल की आंखों में आ गए आंसू’
03:11Bangladesh में क्या हो रहा है? हिंदू युवक की हत्या के बाद भारत में उबाल
03:13Gaza पर आंसू, Bangladesh में Dalit की हत्या पर चुप्पी? CM योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला
05:55UP Assembly में प्रदूषण पर चर्चा, स्पीकर ने SP MLA को लगाई फटकार
02:50Unnao Case: पीड़िता की मां बोलीं, ‘Bail रद्द होनी चाहिए, तभी मिलेगा न्याय’
10:09Aravalli Hills Controversy: क्या है अरावली? क्यों हो रहा विरोध और क्या है खतरा
03:10बिरयानी में नमक तेज हुआ तो ले ली पत्नी की जान, मुंबई से रिश्तों के कत्ल की खौफनाक वारदात
04:4124 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: ISRO ने रच दिया इतिहास, निकल पड़ा 'बाहुबली' । BlueBird Block-2
05:39Bangladesh में हुए हिंदुओं की Lynching पर भड़क उठे मौलाना, साजिद रशीदी ने की गोलमोल बात
05:10बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर बवाल! ‘जय श्री राम’ और हनुमान चालीसा की गूंज