दिल्ली फतह के लिए आप, बीजेपी और कांग्रेस ने किए तमाम वादे...जानें दिल्ली को क्या  मिल रहा है

दिल्ली फतह के लिए आप, बीजेपी और कांग्रेस ने किए तमाम वादे...जानें दिल्ली को क्या मिल रहा है

Published : Feb 11, 2020, 07:48 AM ISTUpdated : Feb 11, 2020, 08:01 AM IST

वीडियो डेस्क। दिल्ली की जंग में किस पार्टी ने जनता से क्या वादे किए। एक तरफ केजरीवाल ने काम के नाम पर वोट मांगे तो दूसरी तरफ सीएए और शाहीन बाग भी इन चुनावों में खूब भुनाए गए। दिल्ली के सियासी दंगल के बीच हर पार्टी ने अपने अपने घोषणा पत्र जारी किए। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र कहा। कांग्रेस ने दो घोषणा पत्र जारी किए एक में बात की पर्यावरण और परिवहन की और दूसरे में बात की अन्य मुद्दों की।
 
आम आदमी पार्टी फ्री बिजली और पानी की योजना के साथ मैदान में उतरी तो वहीं कांग्रेस ने एक कदम बढ़कर 300 यूनिट तक फ्री बिजली का वादा किया। तो वहीं भाजपा भी इसमें पीछे नहीं रही। भाजपा ने कहा कि वे फ्री बिजली योजना को जारी रखेगी, इसके अलावा जनता को 24 घंटे साफ पानी भी मिलेगा। तो वहीं शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य पर तीनों ही पार्टियों ने अहम वादे किए। 
आप ने 12वीं तक फ्री शिक्षा का वादा किया, भाजपा ने छात्राओं को स्कूटी और साइकिल देने का वादा किया तो कांग्रेस ने सरकारी स्कूलों में छात्राओं को फ्री शिक्षा का वादा दिल्ली की जनता से किया। बात अगर स्वास्थ्य की करें तो आम आदमी पार्टी मोहल्ला क्लिनिक के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का वादा लेकर मैदान में उतरी। तो वहीं भाजपा ने प्रधानमंत्री आरोग्य योजना लागू करने के साथ ही पांच लाख रुपए तक के इलाज की व्यवस्था की बात कही। अब बात करते हैं पर्यावरण की 
दिल्ली में प्रदूषण एक बड़ी समस्या है। और तीनों ही पार्टियों ने इसे प्रमुखता से अपने घोषणापत्र में शामिल किया। तो वहीं झुग्गी बस्तियों का मुद्दा भी चुनाव का अहम मुद्दा बना। भाजपा ने अवैध कॉलोनियों को वैध घोषित कर बड़ा दांव खेला वहीं आप ने वादा किया कि जहां झुग्गी होगी, वहीं पक्का मकान दिया जाएगा इस मामले में कांग्रेस भी पीछे नहीं रही कांग्रेस ने भी पक्के मकान का वादा किया।
 
09:34वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली : कांग्रेस-BJP की आर-पार की लड़ाई, Sambit Patra-Pramod Tiwari की जुबानी जंग
05:275 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल! इंडिगो फ्लाइस्ट्स के यात्री क्यों परेशान?
03:45गडकरी का बड़ा धमाका! अगले 1 साल में देशभर से टोल बूथ गायब? सच जानिए…
03:25PM Modi के बयान पर क्यों भड़क गया विपक्ष? Sonia और Priyanka Gandhi ने जमकर सुना डाला
04:15सनी देओल और बॉबी ने नहीं तो किसने किया Dharmendra Ji की अस्थियों का विसर्जन?
03:19‘जिहाद करना पड़ेगा…’ संसद में गूंजी विवादित आवाज — देखें पूरा वीडियो
02:43पेट्रोल को लेकर नितिन गडकरी ने दिया बहुत बड़ा अपडेट!
04:18दुनियाभर के विद्वान हैरान! जो सदियों में एक बार हुआ, काशी के युवक ने उसे कर दिखाया
02:48जय श्रीराम, अस्सलामु अलैकुम... LokSabha में नारों पर भड़के Om Birla | Parliament Winter Session
03:23CM Omar ने Vaishno Devi Medical College में मुस्लिम आरक्षण पर दिया बड़ा बयान