जानिए योग से स्किन को होने वाले 5 फायदे : VIDEO

जानिए योग से स्किन को होने वाले 5 फायदे : VIDEO

Published : Aug 26, 2019, 07:35 PM IST

सुंदर दिखने के लिए लोग स्किन सर्जरी भी करवाते हैं, जिससे कइयों को तो तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो ऐसे में आपको बता रहे हैं कि योग इसके लिए सबसे अच्छा साधन माना जाता है, जो भी इसे अपने जीवन में नियमित अपनाता है उसकी स्वास्थ और स्किन दोनों ही चमकने लगती है।

आज के समय में हर कोई सुंदर त्वचा पाना चाहता है। इसके लिए हर व्यक्ति कोई ना कोई प्रोडक्ट यूज करता है। तरह-तरह के विज्ञापनों से प्रभावित होकर महंगे सामान इस्तेमाल करता है लेकिन फिर भी उसे वैसी सुंदरता नहीं मिल पाती है। सुंदर दिखने के लिए लोग स्किन सर्जरी भी करवाते हैं, जिससे कइयों को तो तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो ऐसे में आपको बता रहे हैं कि योग इसके लिए सबसे अच्छा साधन माना जाता है, जो भी इसे अपने जीवन में नियमित अपनाता है उसकी स्वास्थ और स्किन दोनों ही चमकने लगती है। इससे कोई नुकसान नहीं होता है। आइए जानते हैं योग से होने वाले स्किन को 5 फायदे...

1. ग्लोइंग स्किन 

ऐसे कई आसन 'हाथों पर खड़ा होना', 'मत्स्यासन', 'बालासन' और 'त्रिकोणासन' हैं, जिससे आप अपनी ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। ये आसन चेहरे तक ब्लड सर्कुलेशन तेज करते हैं। साथ ही चेहरे तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाने में मदद करते हैं और बेकार पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। 

2. क्षति सेल्स को ठीक करते हैं। (डी-स्ट्रेसिंग)

'प्रणायाम' जैसे आसन डी-स्ट्रेसिंग के लिए प्रभावी हैं। ये कोशिकाओं में ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाते हैं, जो शरीर के प्राकृतिक उपचार को बढ़ाने में मदद करता है। गहरी सांस लेने से फेफड़े खुल जाते हैं, जिससे ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है और इससे ब्लड का प्रवाह भी तेज होता है। 

3. वजन कम करना 

योग आपका वजन कम करता है और ह्रदय शक्ति को बढ़ाता है। रोज नियमित रूप से अपनाने से शरीर को फीट रखने में मदद करता है और खराब चीजों को बाहर निकालने में मदद भी करता है।

4. ऊर्जा देता है

योग आपको ऊर्जावान बनाता है। ये सभी कोशिकाओं को समान रूप से विकसित करता है और पोषक तत्व पहुंचाता है। इससे शरीर की ऊर्जा शक्ति बढ़ती है।  

5. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

योग का एक और महत्वपूर्ण लाभ इम्यून सिस्टम को बनाना है। ये किसी भी तरह से बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ता है, इससे आपकी त्वचा पर मुहासे, दाग धब्बे हट सकते हैं। साथ ही रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

03:58बंगाल में घुसपैठ रोकने के लिए देशभक्त सरकार की जरूरत? अमित शाह ने किया खुलासा
03:23अवीवा बेग की फैमिली कौन हैं? कारोबारी परिवार की बेटी बनेगी गांधी परिवार की होने वाली दुल्हन
03:19Rule Change 1 January 2026 : UPI पेमेंट से LPG की कीमतों तक, बदल जाएंगे ये 7 नियम
03:10सफल हुई India के Pinaka Rocket की पहली फ्लाइट टेस्टिंग, 120km रेंज, टारगेट पर सटीक अटैक
03:02गोरखपुर से चौंकाने वाली खबर–छात्र ने 11 साल तक फर्स्ट ईयर क्यों नहीं पास किया?
03:23गांधी परिवार में बजेगी शहनाई! प्रियंका गांधी के बेटे की सगाई से मचा सियासी हलचल
10:26Angel Chakama Murder Case : Uttarakhand में मारे गए छात्र के पिता ने किए चौंकाने वाले खुलासे
07:0930 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: Mumbai में बेकाबू BEST Bus का तांडव, क्यों हुआ ये हादसा?
12:19कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक, बेटी बोली- ‘अगर पिता ने कुछ किया तो…’
04:22लखनऊ में रहस्यमयी मौतें! प्रेरणा स्थल के पास 160 से ज्यादा भेड़ें कैसे मरीं?