चौराहों पर खड़े होंगे ट्रैफिक पुलिस के पुतले, बेंगलुरू में शुरू हुई पहल

चौराहों पर खड़े होंगे ट्रैफिक पुलिस के पुतले, बेंगलुरू में शुरू हुई पहल

Published : Dec 12, 2019, 08:01 PM IST

लोग पुलिस की इस अनोखी पहल की सराहना कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि पुतलों का इस्तेमाल यातायात को नियंत्रित करने के साथ-साथ यातायत के नियमों के उल्लंघन की आदत पर अंकुश लगाने में मददगार होगा। 

बेंगलुरु. ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के नियमों के उल्लंघन को कम करने के लिए शहर के कुछ महत्वपूर्ण स्थलों पर पुलिस की वर्दी पहने हुए  लाइफ साइज के पुतले खड़े किए हैं।

ये पुतले रिफ्लेक्टर जैकेट, सफेद शर्ट, खाकी पैंट, सफेद टोपी और काले जूते पहने यातायात के नियमों के उल्लंघन को रोकने का काम करेंगे। बेंगलुरु सिटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) डॉक्टर बी.आर. रविकांथ गौड़ा ने कहा कि वे इन पुतलों में कैमरे लगाने की भी योजना बना रहे हैं, ताकि यातायात नियमों के उल्लंघन को रिकॉर्ड किया जा सके।

लोग पुलिस की इस अनोखी पहल की सराहना कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि पुतलों का इस्तेमाल यातायात को नियंत्रित करने के साथ-साथ यातायत के नियमों के उल्लंघन की आदत पर अंकुश लगाने में मददगार होगा। लोग नियमों का पालन करेंगे, क्योंकि उन्हें लगेगा कि पुतला सच में पुलिस का जवान है।

हालांकि, पुलिस का मानना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक इतनी आसानी से मानने वाले नहीं हैं और लंबे समय तक उन पर पुतलों का असर नहीं पड़ेगा। इसलिए एक या दो दिन में पुतलों की जगह पुलिस जवान को खड़ा करने की योजना बनाई गई है, ताकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को पकड़ा जा सके। इसके अलावा, पुतलों का स्थान नियमित रूप से बदला जाएगा।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस अनोखे कदम का स्वागत किया है और अलग ढंग से सोचने के लिए पुलिस की प्रशंसा की है।

भारत के आईटी उद्योग का हब कहे जाने वाले बेंगलुरु की सड़कों पर आठ मिलियन रजिस्टर्ड वाहन हैं। यह संख्या 2022 तक बढ़कर 10 मिलियन से अधिक हो जाने की उम्मीद है।  

05:275 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल! इंडिगो फ्लाइस्ट्स के यात्री क्यों परेशान?
03:45गडकरी का बड़ा धमाका! अगले 1 साल में देशभर से टोल बूथ गायब? सच जानिए…
03:25PM Modi के बयान पर क्यों भड़क गया विपक्ष? Sonia और Priyanka Gandhi ने जमकर सुना डाला
04:15सनी देओल और बॉबी ने नहीं तो किसने किया Dharmendra Ji की अस्थियों का विसर्जन?
03:19‘जिहाद करना पड़ेगा…’ संसद में गूंजी विवादित आवाज — देखें पूरा वीडियो
02:43पेट्रोल को लेकर नितिन गडकरी ने दिया बहुत बड़ा अपडेट!
04:18दुनियाभर के विद्वान हैरान! जो सदियों में एक बार हुआ, काशी के युवक ने उसे कर दिखाया
02:48जय श्रीराम, अस्सलामु अलैकुम... LokSabha में नारों पर भड़के Om Birla | Parliament Winter Session
03:23CM Omar ने Vaishno Devi Medical College में मुस्लिम आरक्षण पर दिया बड़ा बयान
03:20Putin भारत दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम | Modi-Putin Summit 2025