जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, वीडियो में देखें यहां का हाल

जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, वीडियो में देखें यहां का हाल

Published : Dec 15, 2019, 03:10 PM ISTUpdated : Dec 15, 2019, 03:40 PM IST

 देश के उत्तरी राज्य जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है।

वीडियो डेस्क। देश के उत्तरी राज्य जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सर्दी ने जोरदार रुख अपना लिया है। बढ़ती ठंडक से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है।

जम्मू कश्मीर
कश्मीर घाटी में इस सीजन की यह तीसरी बर्फबारी है। लगातार हो रही बर्फबारी से हाईवे बंद हो गया है. इससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में रुकावट का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू और कश्मीर के मैदानी इलाकों में जहां मध्यम बर्फबारी हुई, वहीं ऊंची जगहों पर भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के द्रास और कारगिल में भारी बर्फबारी हुई है।

उत्तराखंड
उत्तराखंड में बर्फबारी की वजह से चंबा, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून समेत कई जिलों में शनिवार को सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। पूरे गढ़वाल इलाके में बुधवार से ही भारी बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर और उसके आसपास बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। कहीं-कहीं ये सफेद चादर की ऊंचाई छह फीट से अधिक से ज्यादा हैं। गंगा-यमुना के किनारे से लगे 35 से ज्यादा गांवों तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है। 

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में बीते दो दिनों से कई घंटों तक भारी बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला, कुल्लू, मनाली, कुफरी, कांगड़ा, मंडी समेत तमाम पर्यटन स्थल बर्फ से पटे हुए हैं। 
 

05:275 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल! इंडिगो फ्लाइस्ट्स के यात्री क्यों परेशान?
03:45गडकरी का बड़ा धमाका! अगले 1 साल में देशभर से टोल बूथ गायब? सच जानिए…
03:25PM Modi के बयान पर क्यों भड़क गया विपक्ष? Sonia और Priyanka Gandhi ने जमकर सुना डाला
04:15सनी देओल और बॉबी ने नहीं तो किसने किया Dharmendra Ji की अस्थियों का विसर्जन?
03:19‘जिहाद करना पड़ेगा…’ संसद में गूंजी विवादित आवाज — देखें पूरा वीडियो
02:43पेट्रोल को लेकर नितिन गडकरी ने दिया बहुत बड़ा अपडेट!
04:18दुनियाभर के विद्वान हैरान! जो सदियों में एक बार हुआ, काशी के युवक ने उसे कर दिखाया
02:48जय श्रीराम, अस्सलामु अलैकुम... LokSabha में नारों पर भड़के Om Birla | Parliament Winter Session
03:23CM Omar ने Vaishno Devi Medical College में मुस्लिम आरक्षण पर दिया बड़ा बयान
03:20Putin भारत दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम | Modi-Putin Summit 2025