कब मिलती है भारतीय नागरिकता और क्या है सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल 2019

कब मिलती है भारतीय नागरिकता और क्या है सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल 2019

Published : Dec 09, 2019, 07:32 PM IST

 आखिर क्या है सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल 2019  और नागरिकता कानून कब आया

वीडियो डेस्क। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में चर्चा के लिए पेश किया। इस दौरान विपक्ष ने बिल का विरोध किया। आखिर क्या है सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल 2019  और नागरिकता कानून कब आया, वर्तमान में इसका स्वरूप कैसा है? बता रहे हैं विदेश मामलों के जानकार अभिषेक खरे। 

1 नागरिकता कानून कब आया, वर्तमान में इसका स्वरूप कैसा है?
 यह कानून 1955 में आया। इसके तहत किसी भी व्यक्ति को भारतीय नागरिकता लेने के लिए कम से कम 12 साल भारत में रहना अनिवार्य है।

2. क्या इस कानून के तहत अवैध तरीके से दाखिल हुए लोगों को भी नागरिकता मिल सकती है?
 भारत में अवैध तरीके से दाखिल होने वाले लोगों को नागरिकता नहीं मिल सकती है। उन्हें वापस उनके देश भेजने या हिरासत में रखने के प्रावधान हैं।

3. सरकार क्या संशोधन करने जा रही है?
संशोधित विधेयक में पड़ोसी देशों अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के अल्पसंख्यक शरणार्थियों (हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई) को नागरिकता मिलने का समय घटाकर 11 साल से 6 साल किया गया है। मुस्लिमों और अन्य देशों के नागरिकों के लिए यह अवधि 11 साल ही रहेगी।

4. विपक्ष क्यों विरोध कर रहा?
 बिल को संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया जा रहा है क्योंकि पड़ोसी देशों से आए 6 धर्मों के लोगों को भारतीय नागरिकता देने में ढील दी जा रही है लेकिन मुस्लिमों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
 

05:275 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल! इंडिगो फ्लाइस्ट्स के यात्री क्यों परेशान?
03:45गडकरी का बड़ा धमाका! अगले 1 साल में देशभर से टोल बूथ गायब? सच जानिए…
03:25PM Modi के बयान पर क्यों भड़क गया विपक्ष? Sonia और Priyanka Gandhi ने जमकर सुना डाला
04:15सनी देओल और बॉबी ने नहीं तो किसने किया Dharmendra Ji की अस्थियों का विसर्जन?
03:19‘जिहाद करना पड़ेगा…’ संसद में गूंजी विवादित आवाज — देखें पूरा वीडियो
02:43पेट्रोल को लेकर नितिन गडकरी ने दिया बहुत बड़ा अपडेट!
04:18दुनियाभर के विद्वान हैरान! जो सदियों में एक बार हुआ, काशी के युवक ने उसे कर दिखाया
02:48जय श्रीराम, अस्सलामु अलैकुम... LokSabha में नारों पर भड़के Om Birla | Parliament Winter Session
03:23CM Omar ने Vaishno Devi Medical College में मुस्लिम आरक्षण पर दिया बड़ा बयान
03:20Putin भारत दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम | Modi-Putin Summit 2025