फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान

Published : Jan 01, 2026, 04:01 PM IST

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में फास्ट फूड के सेवन से एक और मौत का मामला सामने आया है। यहां नीट की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा इलमा कुरैशी की दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुी। वह चुचैला कला गांव की रहने वाली थी। बताया गया कि इलमा को चाऊमीन-बर्गर समेत फास्ट फूड काफी पसंद थे। उसके दिमाग में गांठें बन गई थी। परिजन के अनुसार डॉक्टर ने बताया कि फास्ट फूड में प्रयोग होने वाली पत्ता गोभी के जरिए दिमाग में पहुंचे कीड़े ने गांठें बनाईं। बता दें कि इलमा नदीम कुरैशी की बेटी थी। नदीम नोएडा में कबाड़ का काम करते हैं। उनकी बेटी को एक माह पहले ही सिरदर्द की शिकायत हुई थी। शुरुआती इलाज के बाद आऱाम मिल गया। बाद में फिर से दर्द हुई तो परिजन इलमा को नोएडा ले आए। निजी अस्पताल में उपचार हुआ और डॉक्टर ने एमआरआई और सीटी स्कैन की सलाह दी। रिपोर्ट के बाद दिमाग में गांठ बताई गई। कुछ दिन इलाज चला और इलमा को फिर से आराम मिल गया। बीते 18 दिसंबर को वह परिवार की शादी में शामिल होने गांव आई थी। यहां फिर उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे दिल्ली ले गए। यहां फिर से उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि इलाज महंगा होने की वजह से बाद में परिजन उसे लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

04:10Pratagraj Holi Video प्रयागराज में कैसे खेली गई होली, देखें वीडियो
05:50Israel Iran News 'पहली रात पेनिक थी' दुबई बुर्ज खलीफा के बारे में गलत सोचने वालों को पैसेंजर्स ने ब
05:41'भारत माता की जय', दुबई से वतन वापसी पर गदगद भारतीयों ने क्या कहा
03:43CM Yogi Holi Celebration : योगी की धमाकेदार होली, चश्मे में दिखा फुल स्वैग!
08:50'उम्मीद नहीं थी हम भारत आ पाएंगे', लोगों ने बताया क्या हैं Dubai के ताजा हालात?
06:17'सब नॉर्मल है' दुबई से लौटे भारतीयों की मीडिया चैनलों से खास रिक्वेस्ट
04:09Arjun Tendulkar Sangeet Ceremony अंजलि सारा ने लूट ली महफिल, सचिन ने दिया पोज
23:51Holi का मौका और CM योगी आदित्यनाथ ने ले लिया Ravi Kishan का मजा
05:26EXCLUSIVE: Guwahati से पहली तस्वीरें | Guwahati Planetarium में दिखा अद्भुत Lunar Eclipse
03:11Israel-Iran Tension : Dubai में कैसे हैं हालात, मॉल से सामने आईं तस्वीरें