
Holi का मौका और CM योगी आदित्यनाथ ने ले लिया Ravi Kishan का मजा
गोरखपुर में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद रवि किशन पर मजेदार अंदाज में चुटकी ली। विकास योजनाओं पर चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि रवि किशन तो कहीं भी नाच-गाकर कमा सकते हैं, लेकिन कालीबाड़ी वाले बाबा को तभी कुछ मिलेगा जब जनता समृद्ध होगी। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर मंच पर मौजूद रवि किशन पहले तो चौंक गए, लेकिन बाद में खुद भी हंसी नहीं रोक पाए। कार्यक्रम में मौजूद लोग भी ठहाके लगाने लगे। योगी आदित्यनाथ और रवि किशन के बीच यह हल्का-फुल्का संवाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। होली के मौके पर राजनीतिक मंच से आया यह मजेदार पल लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
