अपना रौद्र रूप दिखाने के बाद गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है। प्रयागराज में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया है। यमुना के जलस्तर में भी तेजी से कमी दर्ज की जा रही है। इससे तराई और कछारी इलाके के लोगों के घरों और मुहल्लों से पानी तेजी से कम हो रहा है। हालांकि पानी के निकलने से अब कूड़े की समस्या पैदा हो रही है।