उपायः धनतेरस या दीपावली पर बाजार से जरूर खरीदें इन 10 में से कोई एक चीज

उपायः धनतेरस या दीपावली पर बाजार से जरूर खरीदें इन 10 में से कोई एक चीज

Published : Oct 23, 2019, 11:22 AM ISTUpdated : Oct 23, 2019, 11:32 AM IST

इस बार 25 अक्टूबर को धनतेरस और 27 अक्टूबर को दीपावली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दोनों में किए गए दान, हवन, पूजन का फल शीघ्र मिलता है। कहते हैं धनतेरस या दीपावली पर  इन 10 में से कोई भी 1 चीज  घर लाने पर घर में सुख-समृद्धि  बनी रहती है।  बताते हैं आपको वो 10 चीज

इस बार 25 अक्टूबर को धनतेरस और 27 अक्टूबर को दीपावली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दोनों में किए गए दान, हवन, पूजन का फल शीघ्र मिलता है। कहते हैं धनतेरस या दीपावली पर  इन 10 में से कोई भी 1 चीज  घर लाने पर घर में सुख-समृद्धि  बनी रहती है।  बताते हैं आपको वो 10 चीज

 1. मां लक्ष्मी के चरण चिह्न
 धनतेरस या दीपावली पर मां लक्ष्मी के चांदी से चरण चिह्न घर लाना चाहिए। इसे अपने घर की तिजोरी में रखना चाहिए।

 2. श्रीयंत्र
श्रीयंत्र को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे भी धनतेरस या दीपावली पर खरीदना चाहिए और घर के मंदिर में स्थापित करना चाहिए।

 3. कुबेर देव की मूर्ति
भगवान कुबेर धन के देवता हैं और देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं। धनतेरस या दीपावली पर इनकी प्रतिमा घर की उत्तर दिशा में रखनी चाहिए।
 
4. दक्षिणावर्ती शंख
भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा में दक्षिणावर्ती शंख का विशेष महत्व है।  

5. मोती शंख
 मोती शंख दुर्लभ प्रजाति का शंख है। ये दिखने में बहुत ही सुंदर होता है। इसे घर में रखना शुभ माना जाता है। इसे भी तिजोरी में रखना चाहिए।

 6. पारद लक्ष्मी प्रतिमा

 दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए पारे से बनी लक्ष्मी प्रतिमा बहुत शुभ मानी जाती है। इसीलिए दीपावली पर नई पारद लक्ष्मी प्रतिमा खरीदनी चाहिए।  

7. कौड़ी
लक्ष्मीजी समुद्र से प्रकट हुई थीं और कौड़ी भी समुद्र से ही मिलती है। इसी वजह से लक्ष्मी पूजा में पीली कौड़ियां रखने की परंपरा है।
 
8. कमल गट्टा
देवी लक्ष्मी को कमल का फूल विशेष प्रिय है। कमल के पौधे से कमल गट्टा भी मिलता है। इसी से बनी माला से लक्ष्मी मंत्र का जाप करना चाहिए।

  9. लघु नारियल
ये नारियल आम नारियल से थोड़ा छोटा होता है। नारियल को श्रीफल भी कहते हैं यानी देवी लक्ष्मी का फल।  

10. देवी लक्ष्मी की फोटो
 दीपावली पर लक्ष्मीजी की ऐसी फोटो खरीदें, जिसमें वे भगवान विष्णु के चरणों के पास बैठी हैं। अपने स्वामी के साथ बैठी लक्ष्मी की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है।  

 

01:44Bhai Dooj 2025 : भाई दूज पर कब करें टीका, क्या है सबसे उत्तम मुहूर्त?
03:36Ahmedabad से लेकर Rajkot तक...Gujarat में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
04:27Navratri 2025 : बेहद खास है शारदीय नवरात्रि, नारियल पर जरूर करें ये खास उपाय
03:32Solar Eclipse: साल का आखिरी Surya Grahan 2025 आज, भारत में कितना होगा प्रभाव?
03:39Chandra Grahan 2025 : आज साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल| Lunar Eclipse Sutak
03:50Pitru Paksha 2025: 7 या 8 सितंबर कब से हैं श्राद्ध पक्ष? नोट करें 5 सबसे महत्वपूर्ण तिथियां
01:38Ganesh Chaturthi 2025 Muhrat: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? स्थापना के 5 शुभ मुहूर्त
02:03Krishna Janmashtami Stotra 2025: 4 चमत्कारी स्त्रोत, जन्माष्टमी पर जरूर करें इनका पाठ
01:35जन्माष्टमी पर क्या है पूजन का मुहूर्त? । Janmashtami 2025 Muhrat
01:49Janmashtami 2025: क्या है वो खास चीज जिसके बाद कान्हा को 56 भोग भी नहीं है स्वीकार । Pt Nalin Sharma