एक कछुआ बदल सकता है आपकी जिंदगी, जानें क्यों इसे घर में रखना माना जाता है शुभ

एक कछुआ बदल सकता है आपकी जिंदगी, जानें क्यों इसे घर में रखना माना जाता है शुभ

Published : Apr 22, 2020, 05:25 PM ISTUpdated : Apr 22, 2020, 08:07 PM IST

वीडियो डेस्क। जिस प्रकार भारत में वास्तु प्रचलित है, ठीक उसी प्रकार चीन में फेंगशुई का चलन है। फेंगशुई नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में सकारात्मकता बढ़ाता है। फेंगशुई में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिन्हें घर में रखना शुभ रहता है। ऐसी ही एक वस्तु है धातु का कछुआ। 

वीडियो डेस्क। जिस प्रकार भारत में वास्तु प्रचलित है, ठीक उसी प्रकार चीन में फेंगशुई का चलन है। फेंगशुई नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में सकारात्मकता बढ़ाता है। फेंगशुई में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिन्हें घर में रखना शुभ रहता है। ऐसी ही एक वस्तु है धातु का कछुआ। बाजार में कई धातुओं के और अलग-अलग प्रकार के कछुए मिलते हैं। हिन्दू धर्म में भी कछुए को पवित्र माना जाता है, क्योंकि प्राचीन काल में समुद्र मंथन के समय भगवान विष्णु ने कच्छप यानी कछुए का अवतार लिया था। यहां जानिए फेंगशुई के कछुए से जुड़ी खास बातें-


क्रिस्टल का कछुआ - अगर आप धन संबंधी परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो क्रिस्टल का कछुआ घर या दुकान में रखें। इसे अपने कार्यस्थल पर या तिजोरी में रख सकते हैं।


मिट्टी का कछुआ - अगर किसी के घर में कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है तो घर में मिट्टी का कछुआ रखना सबसे अच्छा माना जाता है।


कछुए की पीठ पर हों छोटे बच्चे - एक ऐसा भी कछुआ बाजार में मिलता है, जिसकी पीठ पर कछुए के छोटे-छोटे बच्चे भी होते हैं। ऐसा कछुआ घर में रखने से संतान सुख मिलने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।


चांदी का कछुआ -  व्यापार में तरक्की चाहते हैं तो दुकान में चांदी का कछुआ रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से किसी की बुरी नजर भी दुकान पर नहीं लगती है।


पीतल का कछुआ - पढ़ाई और नौकरी से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए पीतल का कछुआ घर में रखना चाहिए।


कछुओं का जोड़ा - घर में सुख-शांति बनाए रखने और पति-पत्नी के बीच प्रेम बनाए रखने के लिए कछुओं का जोड़ा घर में रखना चाहिए।

01:44Bhai Dooj 2025 : भाई दूज पर कब करें टीका, क्या है सबसे उत्तम मुहूर्त?
03:36Ahmedabad से लेकर Rajkot तक...Gujarat में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
04:27Navratri 2025 : बेहद खास है शारदीय नवरात्रि, नारियल पर जरूर करें ये खास उपाय
03:32Solar Eclipse: साल का आखिरी Surya Grahan 2025 आज, भारत में कितना होगा प्रभाव?
03:39Chandra Grahan 2025 : आज साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल| Lunar Eclipse Sutak
03:50Pitru Paksha 2025: 7 या 8 सितंबर कब से हैं श्राद्ध पक्ष? नोट करें 5 सबसे महत्वपूर्ण तिथियां
01:38Ganesh Chaturthi 2025 Muhrat: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? स्थापना के 5 शुभ मुहूर्त
02:03Krishna Janmashtami Stotra 2025: 4 चमत्कारी स्त्रोत, जन्माष्टमी पर जरूर करें इनका पाठ
01:35जन्माष्टमी पर क्या है पूजन का मुहूर्त? । Janmashtami 2025 Muhrat
01:49Janmashtami 2025: क्या है वो खास चीज जिसके बाद कान्हा को 56 भोग भी नहीं है स्वीकार । Pt Nalin Sharma