Diwali 2022: पाना चाहते हैं सुख समृद्धि और संपन्नता, दिवाली की रात करें नारियल से जुड़ा ये उपाय

Diwali 2022: पाना चाहते हैं सुख समृद्धि और संपन्नता, दिवाली की रात करें नारियल से जुड़ा ये उपाय

Published : Oct 23, 2022, 10:53 AM ISTUpdated : Oct 23, 2022, 05:24 PM IST

जिसके घर में एकाक्षी नारियल होता है, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं अर्थात वहां धन और सुख-संपत्ति की कोई कमी नहीं होती। दिवाली की रात इसकी पूजा करनी चाहिए। जानिए कैसा होता है एकाक्षी नारियल और उसके उपाय…

हिंदू पूजा में नारियल का विशेष महत्व है। कोई भी पूजा बिना नारियल के पूरी नहीं मानी जाती। ज्योतिष शास्त्र में नारियल के भी कई प्रकार बताए गए हैं, एकाक्षी नारियल भी उन्हीं में से एक है। इस नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ये नारियल आसानी से नहीं मिलता। हजारों में कोई एक नारियल एकाक्षी होता है। जिसके घर में एकाक्षी नारियल होता है, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं अर्थात वहां धन और सुख-संपत्ति की कोई कमी नहीं होती। दिवाली की रात इसकी पूजा करनी चाहिए। जानिए कैसा होता है एकाक्षी नारियल और उसके उपाय…

कैसा होता है एकाक्षी नारियल
ये नारियल दिखने में भले ही सामान्य लगे, लेकिन इसके ऊपर आंख के समान एक चिह्न होता है। इसलिए इसे एकाक्षी (एक आंख वाला) नारियल कहते हैं। इसे घर में रखने से ही कई प्रकार की समस्याएं स्वत: ही दूर हो जाती हैं।

ये हैं एकाक्षी नारियल के उपाय
1. जिस घर में एकाक्षी नारियल की पूजा होती है, उस घर के लोगों पर तांत्रिक क्रियाओं का प्रभाव नहीं होता है और उस परिवार के सदस्यों को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा व यश प्राप्त होता है।
2. दीपावली की रात एकाक्षी नारियल की पूजा करके अपने पूजा स्थान पर रखने से धन से संबंधित फायदे हो सकते हैं।
3. एकाक्षी नारियल को सिद्ध कर घर या दुकान की तिजोरी में रखा जाए तो हमेशा बरकत बनी रहती है।
4. किसी विशेष काम के लिए घर से निकलते से पहले एकाक्षी नारियल की पूजा करने से उस काम में सफलता मिलने के योग बढ़ जाते हैं।

01:44Bhai Dooj 2025 : भाई दूज पर कब करें टीका, क्या है सबसे उत्तम मुहूर्त?
03:36Ahmedabad से लेकर Rajkot तक...Gujarat में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
04:27Navratri 2025 : बेहद खास है शारदीय नवरात्रि, नारियल पर जरूर करें ये खास उपाय
03:32Solar Eclipse: साल का आखिरी Surya Grahan 2025 आज, भारत में कितना होगा प्रभाव?
03:39Chandra Grahan 2025 : आज साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल| Lunar Eclipse Sutak
03:50Pitru Paksha 2025: 7 या 8 सितंबर कब से हैं श्राद्ध पक्ष? नोट करें 5 सबसे महत्वपूर्ण तिथियां
01:38Ganesh Chaturthi 2025 Muhrat: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? स्थापना के 5 शुभ मुहूर्त
02:03Krishna Janmashtami Stotra 2025: 4 चमत्कारी स्त्रोत, जन्माष्टमी पर जरूर करें इनका पाठ
01:35जन्माष्टमी पर क्या है पूजन का मुहूर्त? । Janmashtami 2025 Muhrat
01:49Janmashtami 2025: क्या है वो खास चीज जिसके बाद कान्हा को 56 भोग भी नहीं है स्वीकार । Pt Nalin Sharma