पैसों के लिए धन लक्ष्मी और प्रमोशन के लिए करें गजलक्ष्मी की पूजा, जानें कौन से हैं महालक्ष्मी के 8 स्वरूप

पैसों के लिए धन लक्ष्मी और प्रमोशन के लिए करें गजलक्ष्मी की पूजा, जानें कौन से हैं महालक्ष्मी के 8 स्वरूप

Published : Oct 24, 2022, 12:20 PM IST

24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। धर्म ग्रंथों में देवी लक्ष्मी के अनेक रूप बताए गए हैं। इनमें से 8 रूप जीवन का हर सुख प्रदान करते हैं। आज हम आपको देवी के उन्हीं 8 रूपों के बारे में बता रहे हैं...

 

कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली (Diwali 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 24 अक्टूबर को है। इस दिन मुख्य रूप से धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धर्म ग्रंथों में देवी लक्ष्मी के अनेक रूप बताए गए हैं। इनमें से 8 रूप जीवन का हर सुख प्रदान करते हैं। आज हम आपको देवी के उन्हीं 8 रूपों के बारे में बता रहे हैं...

1. वीर लक्ष्मी
इनकी पूजा करने से सभी प्रकार के भय से मुक्ति मिलती है और कर्ज से छुटकारा मिलता है। इनके भक्तों पर बुरी शक्तियों व तंत्र-मंत्र का बुरा प्रभाव नहीं होता।

2. गज लक्ष्मी
देवी लक्ष्मी के इस रूप की पूजा करने से जीवन में मान-सम्मान मिलता है। नौकरी में प्रमोशन या राजनीति में उच्च पद पाने के लिए इनकी पूजा करनी चाहिए।

3. संतान लक्ष्मी
माता लक्ष्मी के इस रूप की पूजा करने से संतान सुख मिलता है। संतान की लंबी आयु व उन्नति के लिए भी संतान लक्ष्मी की ही पूजा करना श्रेष्ठ रहता है।

4. धान्य लक्ष्मी
जो व्यक्ति देवी के इस रूप की पूजा करता है, उसके घर कभी धान्य (अनाज) की कमी नहीं होती। खेती करने वाले लोगों को धान्य लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

5. विजय लक्ष्मी
किसी भी काम में सफलता पाने के लिए विजय लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। कोर्ट केस जीतने के लिए भी देवी के इसी रूप की पूजा श्रेष्ठ फल देती है।

6. आदि लक्ष्मी
देवी के इस रूप की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। रोगों से मुक्ति मिलती है। दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए भी इनकी पूजा करें।

7. ऐश्वर्य लक्ष्मी
सभी प्रकार की भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए माता लक्ष्मी की इस रूप की पूजा की जाती है। ऐश्वर्य लक्ष्मी की पूजा से आकर्षण शाक्ति भी बढ़ती है।

8. धन लक्ष्मी
धन-संपत्ति चाहने वालों को धन लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इनकी पूजा से घर में बरकत रहती है व धन की कभी कमी नहीं होती। बिजनेस में भी सफलता मिलती है।
 

01:44Bhai Dooj 2025 : भाई दूज पर कब करें टीका, क्या है सबसे उत्तम मुहूर्त?
03:36Ahmedabad से लेकर Rajkot तक...Gujarat में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
04:27Navratri 2025 : बेहद खास है शारदीय नवरात्रि, नारियल पर जरूर करें ये खास उपाय
03:32Solar Eclipse: साल का आखिरी Surya Grahan 2025 आज, भारत में कितना होगा प्रभाव?
03:39Chandra Grahan 2025 : आज साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल| Lunar Eclipse Sutak
03:50Pitru Paksha 2025: 7 या 8 सितंबर कब से हैं श्राद्ध पक्ष? नोट करें 5 सबसे महत्वपूर्ण तिथियां
01:38Ganesh Chaturthi 2025 Muhrat: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? स्थापना के 5 शुभ मुहूर्त
02:03Krishna Janmashtami Stotra 2025: 4 चमत्कारी स्त्रोत, जन्माष्टमी पर जरूर करें इनका पाठ
01:35जन्माष्टमी पर क्या है पूजन का मुहूर्त? । Janmashtami 2025 Muhrat
01:49Janmashtami 2025: क्या है वो खास चीज जिसके बाद कान्हा को 56 भोग भी नहीं है स्वीकार । Pt Nalin Sharma