25 जनवरी से शुरू हो रहे हैं गुप्त नवरात्र, मां को प्रसन्न करने के लिए 9 दिन इन चीजों से लगाएं भोग

25 जनवरी से शुरू हो रहे हैं गुप्त नवरात्र, मां को प्रसन्न करने के लिए 9 दिन इन चीजों से लगाएं भोग

Published : Jan 24, 2020, 03:50 PM IST

माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्र का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 25 जनवरी, शनिवार से 3 फरवरी, सोमवार तक मनाया जाएगा। तिथियों के बढ़ने से इस बार गुप्त नवरात्र 10 दिन के होंगे। देवी पुराण के अनुसार, नवरात्र में पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक देवी को विशेष भोग अर्पित करने तथा बाद में इसे गरीबों को दान करने से व्यक्ति की हर मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। गुप्त नवरात्र में किस तिथि पर देवी मां को किस चीज का भोग लगाएं, 

वीडियो डेस्क। माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्र का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 25 जनवरी, शनिवार से 3 फरवरी, सोमवार तक मनाया जाएगा। तिथियों के बढ़ने से इस बार गुप्त नवरात्र 10 दिन के होंगे। देवी पुराण के अनुसार, नवरात्र में पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक देवी को विशेष भोग अर्पित करने तथा बाद में इसे गरीबों को दान करने से व्यक्ति की हर मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। गुप्त नवरात्र में किस तिथि पर देवी मां को किस चीज का भोग लगाएं, इसकी जानकारी इस प्रकार है…
1. प्रतिपदा तिथि (25 जनवरी, शनिवार) पर माता को घी का भोग लगाएं तथा दान करें। इससे बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।
2. द्वितीया तिथि (26 जनवरी, रविवार) को माता को शक्कर का भोग लगाएं। ये उपाय करने से उम्र बढ़ती है।
3. तृतीया तिथि (27 जनवरी, सोमवार) को माता को दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से सभी प्रकार के दु:खों से मुक्ति मिलती है।
4. चतुर्थी तिथि (28 (मंगलवार) व 29 जनवरी, बुधवार) को माता को मालपुए का भोग लगाएं। इससे समस्याओं का अंत होता है।
5. पंचमी तिथि (30 जनवरी, गुरुवार) को माता को केले का भोग लगाएं। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
6. षष्ठी तिथि (31 जनवरी, शुक्रवार) पर माता को शहद का भोग लगाएं। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
7. सप्तमी तिथि (1 फरवरी, शनिवार) को माता को गुड़ का भोग लगाएं तथा दान भी करें। इससे गरीबी दूर हो सकती है।
8. अष्टमी तिथि (2 फरवरी, रविवार) को माता को नारियल का भोग लगाएं। इससे परेशानियां दूर होती हैं।
9. नवमी तिथि (3 फरवरी, सोमवार) को देवी को विभिन्न प्रकार के अनाजों का भोग लगाएं। इससे जीवन का हर सुख मिल सकता है।
 

01:44Bhai Dooj 2025 : भाई दूज पर कब करें टीका, क्या है सबसे उत्तम मुहूर्त?
03:36Ahmedabad से लेकर Rajkot तक...Gujarat में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
04:27Navratri 2025 : बेहद खास है शारदीय नवरात्रि, नारियल पर जरूर करें ये खास उपाय
03:32Solar Eclipse: साल का आखिरी Surya Grahan 2025 आज, भारत में कितना होगा प्रभाव?
03:39Chandra Grahan 2025 : आज साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल| Lunar Eclipse Sutak
03:50Pitru Paksha 2025: 7 या 8 सितंबर कब से हैं श्राद्ध पक्ष? नोट करें 5 सबसे महत्वपूर्ण तिथियां
01:38Ganesh Chaturthi 2025 Muhrat: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? स्थापना के 5 शुभ मुहूर्त
02:03Krishna Janmashtami Stotra 2025: 4 चमत्कारी स्त्रोत, जन्माष्टमी पर जरूर करें इनका पाठ
01:35जन्माष्टमी पर क्या है पूजन का मुहूर्त? । Janmashtami 2025 Muhrat
01:49Janmashtami 2025: क्या है वो खास चीज जिसके बाद कान्हा को 56 भोग भी नहीं है स्वीकार । Pt Nalin Sharma