पालतू कुत्ता या बिल्ली की मौत देती है संकेत...आपके साथ हो सकती है अनहोनी, ऐसे करें उपाय

पालतू कुत्ता या बिल्ली की मौत देती है संकेत...आपके साथ हो सकती है अनहोनी, ऐसे करें उपाय

Published : Feb 12, 2020, 06:15 PM IST

वीडियो डेस्क। हमारे यहां पुरातन समय से ही घर में जानवर पाले जाते हैं। पहले के समय में गाय, भैंस आदि पाले जाते थे, जिनका व्यवसायिक उपयोग भी होता है। वर्तमान समय में कुत्ते, बिल्ली व मछली आदि शौकिया तौर पर पाले जाते हैं। अगर घर के पालतू जानवरों की मौत अचानक हो जाए तो ये किसी अशुभ ग्रह के कारण हो सकता है या निकट भविष्य में आने वाले अशुभ घटना का संकेत हो सकता है। आज हम आपको उसी के बारे में बता रहे हैं-

1. अगर अचानक भैंस या काले रंग का कुत्ता मर जाए तो समझना चाहिए कि शनिदेव का प्रकोप आप पर बना हुआ है। निकट भविष्य में आपके साथ कुछ अशुभ हो सकता है।
2. घर की पालतू बिल्ली अगर मर जाए तो इसका कारण राहु का अशुभ प्रभाव भी हो सकता है।
3. पालतू गाय का मरना बहुत ही बड़ा अपशकुन माना जाता है। ऐसा शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव देने के कारण होता है। ये भविष्य में किसी अशुभ घटना का संकेत भी हो सकता है।
4. अगर घर के फिश एक्वेरियम की मछली मर जाए तो ये चंद्रमा के अशुभ प्रभाव के कारण हो सकता है। काली मछली मरे तो समझना चाहिए कि कोई मुसीबत टल गई है।
5. कबूतर व चिड़िया राहु से संबंधित है। इनका मरना राहु के अशुभ प्रभाव के कारण हो सकता है।
6. काले रंग के अलावा अगर कोई दूसरे रंग का कुत्ता मर जाए इसे भी राहु का अशुभ प्रभाव समझना चाहिए।
उपाय
पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, जब भी घर के किसी पालतू पशु की मृत्यु हो जाए तो किसी विद्वान ब्राह्मण से पूछकर उनकी शांति के लिए जाप व दान करना चाहिए। इससे आने वाले संकट टल सकते हैं।

01:44Bhai Dooj 2025 : भाई दूज पर कब करें टीका, क्या है सबसे उत्तम मुहूर्त?
03:36Ahmedabad से लेकर Rajkot तक...Gujarat में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
04:27Navratri 2025 : बेहद खास है शारदीय नवरात्रि, नारियल पर जरूर करें ये खास उपाय
03:32Solar Eclipse: साल का आखिरी Surya Grahan 2025 आज, भारत में कितना होगा प्रभाव?
03:39Chandra Grahan 2025 : आज साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल| Lunar Eclipse Sutak
03:50Pitru Paksha 2025: 7 या 8 सितंबर कब से हैं श्राद्ध पक्ष? नोट करें 5 सबसे महत्वपूर्ण तिथियां
01:38Ganesh Chaturthi 2025 Muhrat: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? स्थापना के 5 शुभ मुहूर्त
02:03Krishna Janmashtami Stotra 2025: 4 चमत्कारी स्त्रोत, जन्माष्टमी पर जरूर करें इनका पाठ
01:35जन्माष्टमी पर क्या है पूजन का मुहूर्त? । Janmashtami 2025 Muhrat
01:49Janmashtami 2025: क्या है वो खास चीज जिसके बाद कान्हा को 56 भोग भी नहीं है स्वीकार । Pt Nalin Sharma