साल के आखिरी सूर्य ग्रहण और सोमवती अमावस्या पर बन रहा विशेष संयोग, इस दिन करें ये खास काम

साल के आखिरी सूर्य ग्रहण और सोमवती अमावस्या पर बन रहा विशेष संयोग, इस दिन करें ये खास काम

Published : Dec 11, 2020, 02:26 PM IST

वीडियो डेस्क। 14 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। इस दिन सोमवती अमावस्या होने से विशेष संयोग बन रहा है। यह तिथि भगवान शिव को समर्पित मानी जाती है। इसलिए इस दिन शिवजी की पूजा विशेष रूप से करने का विधान है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, सोमवती अमावस्या के शुभ योग में ये 5 काम जरूर करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है…

1. सोमवती अमावस्या के शुभ योग में किसी पवित्र नदी में स्नान कर पितरों के निमित्त जलदान और तर्पण आदि करना चाहिए। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही पितृदोष की शांति के लिए बरगद, तुलसी पीपल और आम के पौधे घर में लगाने का विधान है। 
2. सोमवती अमावस्या पर दान करने का विशेष महत्व हमारे धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन कंबल, घी, खाने का सामान जैसी जरूरी चीजें गरीबों का दान करनी चाहिए।
3. सोमवार भगवान शिव का दिन है। इसलिए सोमवती अमावस्या पर शिवजी की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। इससे सभी देवताओं का पूजन हो जाता है और घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है।
4. सोमवती अमावस्या पर पीपल के पेड़ की 7 परिक्रमा कर जल चढ़ाने से हर समस्या का समाधान हो सकता है। क्योंकि पीपल में सभी देवताओं का वास माना जाता है।
5. अमवस्या तिथि पर गाय को हरा चारा, मछलियों को आटे की गोली और चींटियों के लिए शक्कर मिश्रित आटा डालना चाहिए। 
 
01:44Bhai Dooj 2025 : भाई दूज पर कब करें टीका, क्या है सबसे उत्तम मुहूर्त?
03:36Ahmedabad से लेकर Rajkot तक...Gujarat में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
04:27Navratri 2025 : बेहद खास है शारदीय नवरात्रि, नारियल पर जरूर करें ये खास उपाय
03:32Solar Eclipse: साल का आखिरी Surya Grahan 2025 आज, भारत में कितना होगा प्रभाव?
03:39Chandra Grahan 2025 : आज साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल| Lunar Eclipse Sutak
03:50Pitru Paksha 2025: 7 या 8 सितंबर कब से हैं श्राद्ध पक्ष? नोट करें 5 सबसे महत्वपूर्ण तिथियां
01:38Ganesh Chaturthi 2025 Muhrat: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? स्थापना के 5 शुभ मुहूर्त
02:03Krishna Janmashtami Stotra 2025: 4 चमत्कारी स्त्रोत, जन्माष्टमी पर जरूर करें इनका पाठ
01:35जन्माष्टमी पर क्या है पूजन का मुहूर्त? । Janmashtami 2025 Muhrat
01:49Janmashtami 2025: क्या है वो खास चीज जिसके बाद कान्हा को 56 भोग भी नहीं है स्वीकार । Pt Nalin Sharma