घर में हर रोज करें गंगाजल का छिड़काव, दूर हो जाएगा हर क्लेश और कलह

घर में हर रोज करें गंगाजल का छिड़काव, दूर हो जाएगा हर क्लेश और कलह

Published : Apr 28, 2020, 08:31 PM IST

इस बार 30 अप्रैल, गुरुवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इसे गंगा सप्तमी कहते हैं। हिंदू धर्म में गंगा को बहुत पवित्र नदी माना गया है।

वीडियो डेस्क। इस बार 30 अप्रैल, गुरुवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इसे गंगा सप्तमी कहते हैं। हिंदू धर्म में गंगा को बहुत पवित्र नदी माना गया है। मान्यता है कि घर में गंगाजल रखने से पूरा परिवार बुरे समय से बचा रहता है। इसीलिए अधिकतर लोग घर में गंगाजल जरूर रखते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार घर में गंगाजल रखने के कुंडली के दोष और धन हानि के योग खत्म हो सकते हैं। यहां जानिए गंगाजल से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो हमेशा ध्यान रखनी चाहिए...
1. गंगाजल प्लास्टिक की बोतल नहीं रखना चाहिए, ये अशुभ होता है। जल को तांबे, चांदी या सोने के बर्तन में रखना ज्यादा शुभ रहता है।
2. घर में जहां गंगाजल रखा है, वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गंगा जल पूजनीय है। इस कारण घर में पवित्रता बनाए रखनी चाहिए।
3. समय-समय गंगाजल की कुछ बूंदों का छिड़काव घर में करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
4. हर शनिवार एक लोटे में साफ जल भरें और उसमें थोड़ा सा गंगाजल डाल लें। ये पानी पीपल को चढ़ाएं। ऐसा करने से शनि के साथ कुंडली के अन्य दोषों से भी मुक्ति मिल सकती है।
5. नियमित रूप गंगाजल का छिड़काव घर में करने से सभी वास्तु दोषों का असर खत्म हो सकता है। इसके असर से नकारात्मकता खत्म होती है।
6. शिवजी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा उपाय ये है कि रोज शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं। इस उपाय से भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं।
 

01:44Bhai Dooj 2025 : भाई दूज पर कब करें टीका, क्या है सबसे उत्तम मुहूर्त?
03:36Ahmedabad से लेकर Rajkot तक...Gujarat में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
04:27Navratri 2025 : बेहद खास है शारदीय नवरात्रि, नारियल पर जरूर करें ये खास उपाय
03:32Solar Eclipse: साल का आखिरी Surya Grahan 2025 आज, भारत में कितना होगा प्रभाव?
03:39Chandra Grahan 2025 : आज साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल| Lunar Eclipse Sutak
03:50Pitru Paksha 2025: 7 या 8 सितंबर कब से हैं श्राद्ध पक्ष? नोट करें 5 सबसे महत्वपूर्ण तिथियां
01:38Ganesh Chaturthi 2025 Muhrat: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? स्थापना के 5 शुभ मुहूर्त
02:03Krishna Janmashtami Stotra 2025: 4 चमत्कारी स्त्रोत, जन्माष्टमी पर जरूर करें इनका पाठ
01:35जन्माष्टमी पर क्या है पूजन का मुहूर्त? । Janmashtami 2025 Muhrat
01:49Janmashtami 2025: क्या है वो खास चीज जिसके बाद कान्हा को 56 भोग भी नहीं है स्वीकार । Pt Nalin Sharma