यमुना में नहाने गए चार बच्चे नदी में डूबे, ग्रामीणों की मदद से निकाला गया बाहर

यमुना में नहाने गए चार बच्चे नदी में डूबे, ग्रामीणों की मदद से निकाला गया बाहर

Published : Jun 05, 2022, 04:22 PM IST

जिले के थाना रिफायनरी क्षेत्र स्थित कोयला अलीपुर घाट पर 4 बच्चे यमुना में डूबने से हड़कंप मच गया। घाट के नजदीक स्थित एक कॉलोनी निवासी बच्चे  यमुना पार कर रमणरेती घूमने गए थे। रमणरेती घूमने आए बच्चे जब वापस आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे में 1 बच्चे की मौत हो गई।
 

मथुरा: जिले के थाना रिफायनरी क्षेत्र स्थित कोयला अलीपुर घाट पर 4 बच्चे यमुना में डूबने से हड़कंप मच गया। घाट के नजदीक स्थित एक कॉलोनी निवासी बच्चे  यमुना पार कर रमणरेती घूमने गए थे। रमणरेती घूमने आए बच्चे जब वापस आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे में 1 बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मथुरा के थाना रिफायनरी क्षेत्र में गिर्राज वाटिका निवासी राहुल पुत्र जयवीर सिंह, लव पुत्र जयवीर सिंह व छतर पुत्र दर्शन सिंह के अलावा एक अन्य बच्चा रविवार को थाना महावन क्षेत्र स्थित रमणरेती घूमने गए थे।रमणरेती घूमने के बाद चारों वापस आ रहे थे। इन चारों में से 3 ने यमुना में कम पानी का आंकलन कर पैदल ही यमुना पार करने का फैसला किया। जैसे ही चारों यमुना में यमुना को पार करने के लिए उतरे तो गहरे पानी में जाते वक्त पैर फिसल गया और सभी यमुना में डूब गए। यमुना में डूबते हुए बच्चों को देख यमुना में नाव चलाने वाले लोगों ने उन्हें बचाया। जैसे ही यमुना में बच्चों को डूबने की खबर उनके परिजनों को लगी तो आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। यमुना में डूबे हुए बच्चे को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं मृतक बच्चे के साथी और प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम लोग रमणरेती से दर्शन कर वापस लौट रहे थे घर जल्दी पहुंचने के कारण यमुना पार करने का निर्णय लिया और पैर फिसलने से यमुना में डूब गए।

03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
04:0215 साल का इंतजार... मिर्जापुर में महिला ने उतारे कपड़े, दंग रह गए अफसर । Mirzapur Viral Video
05:20Babri Masjid पर बयान, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का जीना हुआ हराम
15:32UP Vidhan Sabha में गरजे CM Yogi, ‘लायक नहीं छोड़ेंगे…’ आखिर किस पर होगी बड़ी कार्रवाई?
04:45‘देश में दो नमूने…’ UP Assembly से X तक भिड़े Yogi–Akhilesh
10:51Cough Syrup मुद्दे पर बिना माइक चीखते-चिल्लाते रहे सपा विधायक, खुद उठकर CM Yogi ने दिया करारा जवाब
06:317 पीढ़ी से वाराणसी में बन रही पलंग तोड़ मिठाई, साल में सिर्फ 3 महीने | स्वाद जो इंतज़ार कराए
05:04UP Vidhan Sabha: 'गरीबों से कोई लेना-देना...' स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल, Brijesh Pathak का जवाब