अपराधी को पुलिस कस्टडी से भगाने की साजिश कर रहे थे बदमाश, पुलिस ने गैंग के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार

अपराधी को पुलिस कस्टडी से भगाने की साजिश कर रहे थे बदमाश, पुलिस ने गैंग के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार

Published : Apr 24, 2022, 06:40 PM IST

 मथुरा के थाना सदर बाजार पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी। जब थाना सदर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाकर कुख्यात अपराधी हरेंद्र राणा को पेशी के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला कर छुड़ाने से पहले ही गैंग के छह सदस्यों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मथुरा: जिले के थाना सदर बाजार पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी। जब थाना सदर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाकर कुख्यात अपराधी हरेंद्र राणा को पेशी के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला कर छुड़ाने से पहले ही गैंग के छह सदस्यों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। गाजियाबाद जेल में बंद कुख्यात अपराधी हरेंद्र राणा की मथुरा न्यायालय में पेशी थी इसी दौरान उसकी गैंग के सदस्यों द्वारा पुलिसकर्मियों पर हमला कर हरेंद्र राणा को छुड़ाने की योजना थी। योजना सफल होने से पहले ही थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा जाल बिछाकर गैंग के छह सदस्यों को हथियारों सहित दबोच लिया। वहीं गैंग के दो सदस्य अभी फरार हैं, जिन्हें पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कर रही है।

घटना की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि जनपद मथुरा के थाना सदर क्षेत्र में कल एक बहुत बड़ी घटना होने से पुलिस की टीम द्वारा बचाया गया है। एक कुख्यात अपराधी जिसका नाम हरेंद्र राणा है जो कि मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है और कई प्रदेशों में उसके ऊपर हत्या लूट व अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हैं, इस समय पर वह गाजियाबाद जेल में बंद है, इसकी पेशी एक 2013 के मुकदमे में मथुरा कोर्ट में लगी हुई थी। उस समय पर 2013 में पेशी से वापस लौटते हुए इसके गैंग के सदस्यों द्वारा पुलिस के ऊपर फायरिंग करके इसको छुड़ा लिया गया था, उस घटना में 2 पुलिसकर्मी भी शहीद हुए थे, उसी घटना की यह तारीख करने के लिए कल गाजियाबाद से यह यहां आ रहा था। उसी तरह की घटना को दोबारा से करने के लिए इसके द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर योजना बनाई गई थी, जिसके चलते यह पूरा गैंग कल मथुरा में आया हुआ था। परंतु घटना करने से पहले ही पुलिस को इस चीज की जानकारी हुई पुलिस के द्वारा चेकिंग की गई। मॉक ड्रिल भी की गई और इस गैंग के छह सदस्यों को एक सफल ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया गया है। जिनके नाम अतुल राणा जो कि इस अपराधी की बुआ का बेटा है, विनय यादव जो कि पहले से अपराधी रहा है आगरा का रहने वाला है। विक्रम जोकि आगरा का रहने वाला है यह भी पूर्व में अपराधी रहा है और हरेंद्र के साथ भी जेल में बंद रहा है इसका साथी शादाब, पिंटू जोकि ग्वालियर का रहने वाला है और यह भी हरेंद्र राणा के साथ जेल में बंद रहा है और एक रवि पुत्र हुकुम जो कि हाथरस का रहने वाला है इन 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भारी मात्रा में हथियार बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों के पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं, एक हौंडा सिटी कार जिससे यह अपराधी आए थे वह बरामद हुई है, एक मोटरसाइकिल जो अपराधियों के आने के लिए इस्तेमाल की गई थी। वह बरामद हुई है और भी कई सारा सामान इन से बरामद हुआ है। पूछताछ में यह बातें निकल कर आई हैं इनकी योजना के मुताबिक कल इनके द्वारा जो सुरक्षा में लगे हुए पुलिसकर्मी हैं उनके ऊपर फायरिंग करके उनके हथियार लूटने और हरेंद्र राणा को भगाकर ले जाने की योजना थी। इस योजना को असफल किया गया है इनसे पूछताछ में इस गैंग की अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी हुई है और क्या-क्या अपराध इनके द्वारा आगे आने वाले भविष्य में किए जाने थे उसकी भी जानकारी हुई है, जिसको अन्य अधिकारी और पुलिस अधिकारियों के साथ शेयर किया जा रहा है। यह भी बात सामने आई है कि इस गैंग में दो लोग और शामिल थे जो कल मथुरा आए थे। उनके लिए भी पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है, वह भी हरेंद्र के साथ पुराने अपराधों में सम्मिलित रहे हैं और हरेंद्र के साथ वह जेल में भी बंद रहे हैं। उनको भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस बहुत बड़ी घटना को रोकने के लिए पूरी पुलिस टीम के द्वारा एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम यह सख्त निर्देशन में काम किया गया। इस घटना को सफलतापूर्वक रोकने के लिए पूरी पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का नगद इनाम घोषित किया जाता है। 

M.Tech बेटे के साथ 5 साल जेल में रहे आजम खान का छलका दर्द, सुनाई आपबीती!
VARANASI Dosa Shop Controversy: पिता की पिटाई के बाद बेटियों का गुस्सा देख उड़ जाएंगे होश!
Chirag Paswan ने SP-Congress को घेरा! Damdar Dalits पर ऐसा बयान, मचेगा बवाल!
डूबते सूरज को भी क्यों देते हैं अर्घ्य? CM योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में समझाया छठ महापर्व का महत्व
Bhai Dooj in Jail: न जेल की सलाखें रोक पाईं, न दीवारें… भाई दूज पर भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें!
05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी