केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का मुस्लिम समाज ने खुलकर किया स्वागत, सुन्नी उलमा काउंसिल ने युवाओं से की अपील

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का मुस्लिम समाज ने खुलकर किया स्वागत, सुन्नी उलमा काउंसिल ने युवाओं से की अपील

Published : Jun 25, 2022, 06:29 PM IST

यूपी के कानपुर जिले में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना पर मुस्लिम समाज ने खुलकर स्वागत किया है। इसके लिए सुन्नी उलमा काउंसिल ने युवाओं से अपील की है। साथ ही कहा कि अग्निपथ स्कीम जुड़कर अब्दुल हमीद खान के नक्शेकदम पर चलें। 

कानपुर: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना पर उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में भारी विरोध प्रदर्शन देखा गया। इस दौरान कहीं ट्रेनें फूंकी गई तो कहीं पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया। सरकारी संपत्तियों में लगातार तोड़फोड़ हुई। राज्य में कई जगह पर बवाल हुआ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इसी योजना को लेकर मुस्लिम समाज ने खुलकर स्वागत किया है। सुन्नी उलमा काउंसिल ने युवाओं से बड़ी अपील की है। सुन्नी उलमा काउंसिल के सदस्य हाजी सलीस ने मस्जिदों के इमामों को पत्र लिखा है। 

सुन्नी उलमा काउंसिल के सदस्य हाजी सलीस ने युवाओं से अपील की है कि अग्निपथ स्कीम से जुड़कर अब्दुल हमीद खान के नक्शेकदम पर चलें। देश के लिए जान की कुर्बानी देकर इज्जत और आबरू बचाने का काम करें। जुमे की नमाज के बाद इमाम मस्जिदों से अग्निपथ योजना के लिए युवाओं को जागरूक किया। मस्जिदों से मुस्लिम समाज के युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए प्रेरित कर उसके फायदे भी बताए। साथ ही यह योजना युवाओं के लिए हितकारी बताई है। मुस्लिम समाज के धर्मगुरु नवजवानों से अपील कर रहे हैं कि देश की रक्षा के लिए अग्निवीर बने। अग्निवीर के लिए मुस्लिम युवा आवेदन करें। योजना में जो भी शर्तें है, उस हिसाब से तैयारी करें।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'