हरियाली तीज पर स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजे बांके बिहारी, श्रद्धालु महिलाओं ने मल्हार गाकर जताई खुशी 

हरियाली तीज पर स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजे बांके बिहारी, श्रद्धालु महिलाओं ने मल्हार गाकर जताई खुशी 

Published : Jul 31, 2022, 06:07 PM IST

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में हरियाली तीज धूमधाम के साथ में मनाया गया। इस दौरान भक्तों का उत्साह देखने लायक था। हरियाली तीज पर ठाकुर जी को झूला झुलाने की प्राचीन परंपरा का निर्वाहन भी वहां किया गया। 

वृंदावन: विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को हरियाली तीज का पावन पर्व हिंडोला उत्सव के रूप में प्रतिवर्ष की भांति हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालु भक्तों ने स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजमान ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर स्वयं को धन्य किया। वैसे तो हरियाली-तीज पर ब्रज के सभी प्रमुख मंदिरों में झूलनोत्सव के अंतर्गत झूले सजाये जाते हैं और ठाकुरजी को झूला झुलाकर प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया जाता है। परन्तु ब्रज के प्रसिद्ध हरियाली तीज पर्व की विशेष धूम जग प्रसिद्ध बाँकेबिहारी मंदिर में दिखाई दी। 

प्रातःकाल ठाकुर बाँके बिहारी लाल को मंदिर के गर्भ-गृह से बाहर निकालकर करीब 32 फुट चौड़े व 12 फुट ऊंचे विशाल स्वर्ण- रजत हिंडोले में विराजमान कराया गया और उनके दोनों ओर खड़ीं सखियां प्रतीकात्मक रूप में उन्हें झूला झुला रही थीं। हरियाली-तीज के मौके पर हरे रंग के महत्त्व को देखते हुए ठाकुरजी और सखियों को हरे रंग की विशेष पोशाक धारण कराई गई और मंदिर में सावन का एहसास कराने के लिए सावन के सभी रंगों से सजावट की गई। साथ ही ठाकुरजी को भोग भी इस पर्व की विशेष मिठाई घेवर-फैनी अर्पित किया गया। साथ ही मंदिर के पीछे ठाकुर जी की थकान मिटाने यानी विश्राम के लिए सुख सेज भी सजाई गई। प्राचीन मान्यता के अनुसार मंदिर बंद होने के बाद ठाकुरजी को यहां विश्राम कराया जाता है। 

03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
04:0215 साल का इंतजार... मिर्जापुर में महिला ने उतारे कपड़े, दंग रह गए अफसर । Mirzapur Viral Video
05:20Babri Masjid पर बयान, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का जीना हुआ हराम
15:32UP Vidhan Sabha में गरजे CM Yogi, ‘लायक नहीं छोड़ेंगे…’ आखिर किस पर होगी बड़ी कार्रवाई?
04:45‘देश में दो नमूने…’ UP Assembly से X तक भिड़े Yogi–Akhilesh
10:51Cough Syrup मुद्दे पर बिना माइक चीखते-चिल्लाते रहे सपा विधायक, खुद उठकर CM Yogi ने दिया करारा जवाब
06:317 पीढ़ी से वाराणसी में बन रही पलंग तोड़ मिठाई, साल में सिर्फ 3 महीने | स्वाद जो इंतज़ार कराए