महिला दारोगा, मां और बेटी पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में तीनों को कानपुर किया गया रेफर

महिला दारोगा, मां और बेटी पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में तीनों को कानपुर किया गया रेफर

Published : Sep 04, 2022, 11:37 AM IST

यूपी के उन्नाव जनपद में महिला दारोगा, उसकी मां और बेटी पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया। गंभीर हालत में तीनों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

उन्नाव: सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला दरोगा की तैनाती वर्तमान समय में फर्रुखाबाद जनपद में है। वह अवकाश लेकर घर आई थी। इसी दौरान पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही दबंग युवक ने चाकू से हमला कर दिया जिससे महिला दरोगा की बेटी और मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के जुराखन खेड़ा गांव की रहने वाली प्रतिभा बाजपेई सब इंस्पेक्टर हैं। वर्तमान समय में उनकी तैनाती जनपद फर्रुखाबाद के महिला थाना में है। वह किसी कार्य को लेकर 10 दिवस का अवकाश लेकर ऑपरेशन कराने के लिए घर आई थी। देर शाम घर पर थे इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दबंग युवकों ने पहले दारोगा को पीटा उसके बाद बचाव करने पहुंची उसकी मां विंध्यवासिनी और बेटी संस्कृति को भी नहीं छोड़ा। चीख-पुकार सुन मोहल्ले के लोग दौड़े इस दौरान मारपीट करने वाले मौके से भाग निकले। दरोगा के मामा ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले अनुभव शुक्ला ने चाकू से वार किया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली राजेश पाठक ने बताया कि महिला दरोगा के साथ मारपीट की घटना हुई है घटनास्थल की जांच पड़ताल कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas