काबुल: ब्लास्ट का खौफनाक Video,  खून से सनीं लाशें, बदहवास भागते लोग...  डरा देने वाला मंजर

काबुल: ब्लास्ट का खौफनाक Video, खून से सनीं लाशें, बदहवास भागते लोग... डरा देने वाला मंजर

Published : Aug 26, 2021, 09:38 PM IST

वीडियो डेस्क। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के हवाई अड्डे को लेकर तालिबान लगातार आक्रामक दिख रहा है। गुरुवार को काबुल हवाई अड्डे के पास सीरियल बम ब्लास्ट की सूचना है। बताया जा रहा है कि ह्यूमन बम से विस्फोट हुआ। अभी तक 13 लोगों की मौत की सूचना है। पहला विस्फोट काबुल एयरपोर्ट के एबे गेट पर हुई है। 

वीडियो डेस्क। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के हवाई अड्डे को लेकर तालिबान लगातार आक्रामक दिख रहा है। गुरुवार को काबुल हवाई अड्डे के पास सीरियल बम ब्लास्ट की सूचना है। बताया जा रहा है कि ह्यूमन बम से विस्फोट हुआ। अभी तक 13 लोगों की मौत की सूचना है। पहला विस्फोट काबुल एयरपोर्ट के एबे गेट पर हुई है। जबकि दूसरा ब्लास्ट बरून होटल के पास हुआ है। यहां बिट्रिश सैनिक ठहरे हुए हैं। पेंटागन के डिफेंस सेक्रेटरी के असिस्टेंट जॉन कर्बी ने ट्वीट कर विस्फोट की जानकारी दी है। हालांकि, उन्होंने मरने वालों की संख्या का जिक्र नहीं किया है। फिलहाल, किसी आतंकी संगठन ने भी इस वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है। उधर, कुछ देर पहले ही उड़ान भरते समय इटली के सैन्य परिवहन विमान पर गोलियां चलाई गई। इटली के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, इस वारदात में किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं हो सकी है। बता दें कि अमेरिका सहित कई देशों ने काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की चेतावनी देते हुए अपने नागरिकों को यहां से दूर रहने का अलर्ट जारी किया था। यूएस के अलर्ट के कुछ ही घंटों बाद बड़े वारदात को आतंकियों ने अंजाम दे दिया है। 
 

03:02PM Modi ने जॉर्जिया मेलोनी को क्या दिया स्पेशल गिफ्ट? इटली पीएम ने खुद शेयर किया वीडियो
03:31Trump के सीजफायर बढ़ाते ही गुस्से से लाल हुआ ईरान, होर्मुज में जहाज पर ताबड़तोड़ फायरिंग
03:06सस्ता तेल तो है शुरुआत, Iran America Ceasefire से भारत को मिलेंगे ये बड़े फायदे
03:04Iran Israel Us War : 8 पुलों की हिट लिस्ट... सामने आया ईरान का तबाही मचाने वाला प्लान!
03:03Iran vs Us Israel War : क्या हैं ईरान की 3 सबसे सॉलिड डिमांड? इनके पूरा होते ही थम जाएगा युद्ध
03:07Who is Alireza Arafi : खामेनेई की मौत के तुरंत बाद अलीरेजा अराफी को ईरान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
03:01PM Modi के दौरे से पहले इजरायल में मचा घमासान, क्यों बायकॉट की मिल रही धमकी?
03:06कौन है बांग्लादेश की सबसे खूबसूरत विदेश मंत्री शमा, PM से ज्यादा मैडम के चर्चे
03:03बांग्लादेश में तारिक रहमान की वापसी, भारत के लिए क्यों है ये गुड न्यूज?
03:09US India Partnership : अमेरिका को फिर याद आया भारत, चीन को घेरने की बड़ी तैयारी