PM Modi के दौरे से पहले इजरायल में मचा घमासान, क्यों बायकॉट की मिल रही धमकी?

पीएम मोदी के 25 फरवरी के इजरायल दौरे से पहले वहां सियासी तनाव बढ़ गया है। विपक्षी नेता याइर लैपिड ने संसद में उनके संबोधन के बहिष्कार की धमकी दी है, जो नेतन्याहू द्वारा न्यायपालिका की अनदेखी के विरोध में है।

Share this Video

पीएम मोदी के इजरायल दौरे से पहले वहां घरेलू राजनीति चरम पर दिख रही है। इस बीच विपक्षी नेता याइर लैपिड की ओर से बड़ी धमकी दी गई। उन्होंने इजरायली संसद में पीएम मोदी के संबोधन को बॉयकॉट करने की धमकी दे डाली। ज्ञात हो कि पीएम मोदी 25 फरवरी को 2 दिवसीय इजरायल दौरे पर रवाना होने वाले हैं। हालांकि इससे पहले ही वहां विपक्षी नेता के बगावती तेवर देखने को मिले। लैपिड की इस धमकी के पीछे की वजह पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के द्वारा शीर्ष न्यायाधीशों को लगातार नजरअंदाज करने के विरोध में है। कहा जा रहा है कि प्रोटोकॉल का यह उल्लंघन न्यायपालिका की गरिमा को कम करने की कोशिश है। 

Related Video