बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पांडालों में तोड़फोड़ का Video,उपद्रवियों ने तोड़ीं मां दुर्गा की मूर्ति, 3 की मौत

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पांडालों में तोड़फोड़ का Video,उपद्रवियों ने तोड़ीं मां दुर्गा की मूर्ति, 3 की मौत

Published : Oct 14, 2021, 07:41 PM IST

वीडियो डेस्क। बांग्लादेश के इतिहास में 13 अक्टूबर सबसे बदनाम दिवस के तौर पर दर्ज हो गया। इस्लामिक कट्टरपंथियों ने दुर्गा पूजा के दौरान चांदपुर जिले में कई हिंदू मंदिरों पर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 43 लोगों को अरेस्ट किया है। 
 

वीडियो डेस्क। बांग्लादेश के इतिहास में 13 अक्टूबर सबसे बदनाम दिवस के तौर पर दर्ज हो गया। इस्लामिक कट्टरपंथियों ने दुर्गा पूजा के दौरान चांदपुर जिले में कई हिंदू मंदिरों पर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 43 लोगों को अरेस्ट किया है। नवरात्र के मौके पर पड़ोसी देश बांग्लादेश से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 13 अक्टूबर को चांदपुर जिले में इस्लामिक कट्टरपंथियों (Islamic fundamentalists) ने दुर्गा पूजा के दौरान कई पंडालों पर हमला कर दिया। मूर्तियां नाले में बहा दीं। लाठियों से मूर्तियां तोड़ डालीं। कई हिंदू मंदिरों पर हमले की खबर है। इस हिंसक झड़प में तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हिंदू मंदिरों और दुर्गा पूजा स्थलों पर हमला करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उप महानिरीक्षक (DIG) अनवर हुसैन ने गुरुवार को कोमिला में मीडिया से कहा कि हिंसा में शामिल 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमलावरों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हिंदू मंदिरों पर हमले के बाद सरकार ने 22 जिलों में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के जवानों को तैनात किया है। हुसैन ने कहा कि यह घटना तनाव को भड़काने की एक साजिश थी। कोमिला मंदिर का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा, कथित तौर पर पवित्र कुरान को बदनाम करने के लिए बुधवार को सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल की गई थीं। पुलिस ने फ़ैज़ उद्दीन को हिरासत में लिया है, जिसने शुरू में सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था।
 

07:36इमरान खान को होगी फांसी? पाकिस्तानी सरकार क्यों करने जा रही आर्टिकल 6 का यूज ?
07:07ऑस्ट्रेलिया के जिस बीच पर आतंकियों ने कहर बरपाया, एक्सपर्ट ने बताई उस जगह की कहानी
07:2012 टुकड़ों में बटने जा रहा पाकिस्तान, जानें Shehbaz Sharif सरकार के प्लान की असली कहानी
06:51ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?
07:09रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह
07:35भिखारी पाकिस्तान की एयरलाइंस को क्यों खरीदना चहती है Asim Munir की सेना?
06:09जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?
03:26SCO समिट से लेकर भारत दौरे तक, PM Modi और Prez. Putin की एक ही कार में यात्रा बनी चर्चा का विषय
03:06PM Modi ने Putin को क्या दिया स्पेशल तोहफा? क्या छिपा है संकेत
03:33पुतिन एयरपोर्ट पर उतरे, PM मोदी ने किया ऐसा स्वागत… रूस हुआ हैरान!