यहां कोरोना से हालात इतने बिगड़े की लगाना पड़ा आपातकाल, अब तक इतने लोगों की मौत

यहां कोरोना से हालात इतने बिगड़े की लगाना पड़ा आपातकाल, अब तक इतने लोगों की मौत

Published : Apr 19, 2020, 12:56 PM IST

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 23 लाख 30 हजार 937 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 60 हजार 755 की मौत हो चुकी है। वहीं, पांच लाख 96 हजार 537 ठीक भी हुए हैं। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शनिवार को पूरे देश में आपातकाल लगा दिया। इससे पहले टोक्यो, ओसाका समेत सात प्रांतों में आपातकाल घोषित किया गया था। देश में अब संक्रमण के कुल 10 हजार मामले हो गए हैं। वहीं, अब पश्चिम एशिया में सबसे संक्रमित देश तुर्की (82 हजार 329) हो गया है। इससे पहले ईरान था, जहां अभी कुल 80 हजार 868 मामले हैं।  
 

वीडियो डेस्क। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 23 लाख 30 हजार 937 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 60 हजार 755 की मौत हो चुकी है। वहीं, पांच लाख 96 हजार 537 ठीक भी हुए हैं। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शनिवार को पूरे देश में आपातकाल लगा दिया। इससे पहले टोक्यो, ओसाका समेत सात प्रांतों में आपातकाल घोषित किया गया था। देश में अब संक्रमण के कुल 10 हजार मामले हो गए हैं। वहीं, अब पश्चिम एशिया में सबसे संक्रमित देश तुर्की (82 हजार 329) हो गया है। इससे पहले ईरान था, जहां अभी कुल 80 हजार 868 मामले हैं।  


अमेरिका में अब तक 39 हजार से ज्यादा जान जा चुकी है, जबकि सात लाख 38 हजार संक्रमित हैं। यहां एक दिन में संक्रमण के 29 हजार 57 केस मिले हैं। बीबीसी के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में 24 घंटों में 540 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक 17 हजार 671 जान जा चुकी है। राज्य के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। एक दिन पहले अस्पतालों में 17 हजार 316 मरीज थे, लेकिन शनिवार को 17,967 हो गए। 


भारत में  कोरोना संक्रमण से देश में लगातार मौतें बढ़ती जा रही हैं। रविवार को राजस्थान और हरियाणा में दो मौतें हुई। इसके साथ देश में मरने वालों का आंकड़ा 530 पर पहुंच गया है। देश में शनिवार को 37 मौतें हुई थीं। इनमें सबसे ज्यादा गुजरात में 12 थीं। यहां अब तक 53 मरीज दम तोड़ चुके हैं।    

03:33मोदी ने ट्रम्प को कॉल क्यों नहीं किया? जानिए वजह!
03:35PM मोदी की AI स्टार्टअप्स से मुलाकात: भविष्य के लिए क्या दिया संदेश?
03:07'PM मोदी ने Donald Trump को नहीं किया फोन वरना...', ट्रेड डील पर अमेरिका का बड़ा दावा
03:07Donald Trump की धमकी के बाद ईरान मिलिट्री अलर्ट, अमेरिका ने दे दी बड़ी टेंशन
03:07ईरान में आधी रात जमकर हुआ बवाल, जगह-जगह आगजनी... टेलीफोन-इंटरनेट बंद
03:11'नहीं पड़ेगी IMF की जरूरत' ख्वाजा आसिफ का पाकिस्तान को लेकर बड़ा दावा, क्या है सच?
03:14अमेरिका में भारतीय स्टूडेंट्स को नहीं मिल रही नौकरी, यह एक सवाल खड़ी कर रहा है दिक्कत
07:278 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: अब Donald Trump के निशाने पर भारत, चीन और ब्राजील, 500 % टैरिफ की तैयारी
03:18प्रधानमंत्री मोदी को नेतन्याहू का अचानक फोन! क्या होने वाला है बड़ा फैसला?
03:10वेनेजुएला अटैक के बाद डर के साये में Donald Trump, क्या है असल खौफ?