एक्सप्लेनर: आखिर क्यों हो रहा है हांगकांग में प्रदर्शन और क्या है चीन का रोल

एक्सप्लेनर: आखिर क्यों हो रहा है हांगकांग में प्रदर्शन और क्या है चीन का रोल

Published : Sep 12, 2019, 06:10 PM ISTUpdated : Sep 12, 2019, 06:32 PM IST

पिछले कुछ महीनों से हांगकांग  में हंगामा बरपा हुआ है।  प्रदर्शनकारी उस प्रत्यर्पण क़ानून का विरोध कर रहे हैं जिसके तहत अपराध के संदेह पर हॉन्ग कॉन्ग के किसी शख्स को चीन भेजा जा सकता है। हॉन्ग कॉन्ग  में पिछले 13 हफ्तों से लगातार प्रोटेस्ट हो रहा है। हर रोज प्रदर्शन और हिंसा हो रही है। सन 1997 तक ब्रिटिश उपनिवेश रहा हांगकांग इस शर्त के साथ चीन को दिया गया था कि नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार बने रहेंगे। चीन ने हांगकांग को स्वायत्तता दी। 

दिल्ली. पिछले कुछ महीनों से हांगकांग में हंगामा बरपा हुआ है। प्रदर्शनकारी उस प्रत्यर्पण क़ानून का विरोध कर रहे हैं जिसके तहत अपराध के संदेह पर हांगकांग के किसी शख्स को चीन भेजा जा सकता है। हांगकांग  में पिछले 13 हफ्तों से लगातार प्रोटेस्ट हो रहा है। हर रोज प्रदर्शन और हिंसा हो रही है। सन 1997 तक ब्रिटिश उपनिवेश रहा हांगकांग इस शर्त के साथ चीन को दिया गया था कि नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार बने रहेंगे। चीन ने हांगकांग को स्वायत्तता दी। लेकिन नागरिक अधिकारों में धीरे-धीरे कटौती शुरू कर दी। इससे वहां के लोगों को लगने लगा कि एक दिन उनकी स्वायत्ता पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इसी के बाद वहां लोकतंत्र की मांग को लेकर आंदोलन शुरू हुआ। पुलिस ने तीन महीनों में करीब 1140 लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले एक सप्ताह में 240 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए गए। प्रदर्शन के दौरान अब तक 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हांगकांग प्रशासन ने कहा था कि वह औपचारिक तौर पर प्रत्यर्पण बिल जल्द वापस लेगा। इस पर आंदोलनकारियों ने कहा कि अब देर हो चुकी है। उनकी सभी 5 मांगें पूरी की जाएं तभी आंदोलन वापस लेंगे। चीन ने कहा था, ब्रिटेन और अमेरिका हांगकांग में आशंति फैला रहे हैं।  विदेशी एवं राजनैतिक मामलों के जानकर अभिषेक खरे से समझें आखिर क्या है यहां के लोगों की समस्या और मुख्य मांगे । 

03:07Who is Alireza Arafi : खामेनेई की मौत के तुरंत बाद अलीरेजा अराफी को ईरान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
03:01PM Modi के दौरे से पहले इजरायल में मचा घमासान, क्यों बायकॉट की मिल रही धमकी?
03:06कौन है बांग्लादेश की सबसे खूबसूरत विदेश मंत्री शमा, PM से ज्यादा मैडम के चर्चे
03:03बांग्लादेश में तारिक रहमान की वापसी, भारत के लिए क्यों है ये गुड न्यूज?
03:09US India Partnership : अमेरिका को फिर याद आया भारत, चीन को घेरने की बड़ी तैयारी
03:09UAE President India Visit : अचानक New Delhi क्यों पहुंचे राष्ट्रपति Mohammed Bin Zayed al-Nahyan?
03:09USS Abraham Lincoln : ईरान के खिलाफ कुछ बड़ा करने वाला है अमेरिका?
03:33मोदी ने ट्रम्प को कॉल क्यों नहीं किया? जानिए वजह!
03:35PM मोदी की AI स्टार्टअप्स से मुलाकात: भविष्य के लिए क्या दिया संदेश?
03:07'PM मोदी ने Donald Trump को नहीं किया फोन वरना...', ट्रेड डील पर अमेरिका का बड़ा दावा