समुद्र के बीचों बीच बनी हैं ये गुफा, जिसमें छुपे हैं असंख्य रहस्य

समुद्र के बीचों बीच बनी हैं ये गुफा, जिसमें छुपे हैं असंख्य रहस्य

Published : Jun 11, 2020, 06:24 PM ISTUpdated : Jun 12, 2020, 09:47 AM IST

वीडियो डेस्क। आपने कई अद्भुत और रहस्यमई चीजें अपनी जिंदगी में देखी होंगी। क्या आपने सुना कि समुद्र के अंदर कोई गुफा हो जिसमें असंख्या रहस्य हों। ऐसी ही एक जगह मध्य अमेरिकी देश बेलीज में भी है, जिसे 'ग्रेट ब्लू होल' कहा जाता है। इसका व्यास 318 मीटर है और गहराई 125 मीटर है। इस समुद्री गुफा को स्कूबा डाइविंग के लिए दुनिया के सर्वोत्तम जगहों में से एक माना जाता है। 

माना जाता है कि 'ग्रेट ब्लू होल' का निर्माण करीब डेढ़ लाख साल पहले से लेकर 15 हजार साल पहले तक कुल चार चरणों में हुआ था। उस समय यहां समुद्र का स्तर काफी कम था, जिस वजह से यह गुफा समुद्र के ऊपर दिखाई देती थी। बाद में जब समुद्र का स्तर बढ़ा तो यह गुफा भी पूरी तरह पानी में डूब गई। यह गुफा चूने से बनी है और इसके भीतर कई तरह की मछलियां और अन्य समुद्री जीवों की प्रजातियां पाई जाती हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि 'ग्रेट ब्लू होल' के अंदर कई गुफाएं हैं।  'ग्रेट ब्लू होल' को पूरी दुनिया में प्रसिद्ध करने का श्रेय फ्रांस के वैज्ञानिक जैक्स कॉस्ट्यू को दिया जाता है। उन्होंने इसके रहस्यों का खुलासा करते हुए इस जगह को दुनिया के शीर्ष पांच स्कूबा डाइविंग जगहों में से एक घोषित किया था। साल 1971 में वो अपना जहाज लेकर इस समुद्री गुफा की गहराई नापने आए थे।  
 
03:07Who is Alireza Arafi : खामेनेई की मौत के तुरंत बाद अलीरेजा अराफी को ईरान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
03:01PM Modi के दौरे से पहले इजरायल में मचा घमासान, क्यों बायकॉट की मिल रही धमकी?
03:06कौन है बांग्लादेश की सबसे खूबसूरत विदेश मंत्री शमा, PM से ज्यादा मैडम के चर्चे
03:03बांग्लादेश में तारिक रहमान की वापसी, भारत के लिए क्यों है ये गुड न्यूज?
03:09US India Partnership : अमेरिका को फिर याद आया भारत, चीन को घेरने की बड़ी तैयारी
03:09UAE President India Visit : अचानक New Delhi क्यों पहुंचे राष्ट्रपति Mohammed Bin Zayed al-Nahyan?
03:09USS Abraham Lincoln : ईरान के खिलाफ कुछ बड़ा करने वाला है अमेरिका?
03:33मोदी ने ट्रम्प को कॉल क्यों नहीं किया? जानिए वजह!
03:35PM मोदी की AI स्टार्टअप्स से मुलाकात: भविष्य के लिए क्या दिया संदेश?
03:07'PM मोदी ने Donald Trump को नहीं किया फोन वरना...', ट्रेड डील पर अमेरिका का बड़ा दावा