Malala Yousafzai ने किसके साथ रचाई है शादी, जानें क्या करते हैं उनके पति

Malala Yousafzai ने किसके साथ रचाई है शादी, जानें क्या करते हैं उनके पति

Published : Nov 10, 2021, 01:25 PM IST

वीडियो डेस्क। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसूफजई ने अपने फ्रेंड असर के साथ निकाह कर लिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छाई हुई हैं। उन्होंने अपने दोस्त के साथ इंग्लैंड के बर्मिंघम में शादी रचाई है। मलाला ने इसे अपने जीवन का एक मूल्यवान दिन बताया'। मलाला युजुफजई से आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे। महिलाओं को शिक्षा के अधिकार के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी थी। 

वीडियो डेस्क। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसूफजई ने अपने फ्रेंड असर के साथ निकाह कर लिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छाई हुई हैं। उन्होंने अपने दोस्त के साथ इंग्लैंड के बर्मिंघम में शादी रचाई है। मलाला ने इसे अपने जीवन का एक मूल्यवान दिन बताया'। मलाला युजुफजई से आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे। महिलाओं को शिक्षा के अधिकार के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी थी। 9 अक्टूबर, 2012 को जब वे स्कूल जा रही थीं, तब तालिबानी लड़ाकों ने उनके सिर में गोली मार दी थी। उस समय भी अफगानिस्तान में तालिबान का शासन था। तालिबान लड़कियों की एजुकेशन के खिलाफ रहा है। मलाला पाकिस्तानी की स्वात घाटी की निवासी हैं। जब तालिबान ने मलाला पर हमला किया था, तब उनकी उम्र महज 15 साल की थी। उन्हें गंभीर हालत में ब्रिटेन इलाज के लिए ले जाया गया था। वहां सर्जरी के बाद उनकी जान बची थी। मलाला के पिता को ब्रिटेन स्थित पाकिस्तानी दूतावास में नौकरी दी गई थी। पाकिस्तान में 12 जुलाई, 1997 का जन्मीं मलाला दुनियाभर में लड़कियों के साहस की एक मिसाल हैं। मलाला सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। उन्हें यह पुरस्कार 17 साल की उम्र में भारत के बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी के साथ सामूहिक तौर पर मिला था। मलाला ने पिछले 2020 में ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र में डिग्री हासिल की है। डिग्री हासिल करने के बाद से मलाला अफ़ग़ान शरणार्थियों को और बेहतर मदद देने की माँग की। उन्होंने साथ ही ऐप्पल टीवी+ के साथ डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए क़रार किया है और फ़ैशन पत्रिका वोग के कवर पर छपीं। 

कौन है मलाला युजुफजई के पति 

मलाला युजुफजई क्रिकेट की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। उनके पति असर भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नेशनल हाई परफ़ॉर्मेंस सेंटर में जेनरल मैनेजर  हैं। असर मलिक ने लाहौर के प्रतिष्ठित ऐचिंसन कॉलेज से डिग्री लेने के बाद लाहौर यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की। पीसीबी से जुड़ने से पहले वो पाकिस्तान सुपर लीग की टीम मुल्तान सुल्तान्स के साथ भी जुड़े रहे हैं। 

03:33मोदी ने ट्रम्प को कॉल क्यों नहीं किया? जानिए वजह!
03:35PM मोदी की AI स्टार्टअप्स से मुलाकात: भविष्य के लिए क्या दिया संदेश?
03:07'PM मोदी ने Donald Trump को नहीं किया फोन वरना...', ट्रेड डील पर अमेरिका का बड़ा दावा
03:07Donald Trump की धमकी के बाद ईरान मिलिट्री अलर्ट, अमेरिका ने दे दी बड़ी टेंशन
03:07ईरान में आधी रात जमकर हुआ बवाल, जगह-जगह आगजनी... टेलीफोन-इंटरनेट बंद
03:11'नहीं पड़ेगी IMF की जरूरत' ख्वाजा आसिफ का पाकिस्तान को लेकर बड़ा दावा, क्या है सच?
03:14अमेरिका में भारतीय स्टूडेंट्स को नहीं मिल रही नौकरी, यह एक सवाल खड़ी कर रहा है दिक्कत
07:278 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: अब Donald Trump के निशाने पर भारत, चीन और ब्राजील, 500 % टैरिफ की तैयारी
03:18प्रधानमंत्री मोदी को नेतन्याहू का अचानक फोन! क्या होने वाला है बड़ा फैसला?
03:10वेनेजुएला अटैक के बाद डर के साये में Donald Trump, क्या है असल खौफ?