अब इंडिया आएगा भगोड़ा नीरव मोदी! जज ने बताया- मुंबई की कौन सी जेल और कौन सा बैरक उसके लिए रहेगा फिट

अब इंडिया आएगा भगोड़ा नीरव मोदी! जज ने बताया- मुंबई की कौन सी जेल और कौन सा बैरक उसके लिए रहेगा फिट

Published : Feb 25, 2021, 06:20 PM IST

वीडियो डेस्क। PNB घोटाले में वॉन्टेड हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण पर ब्रिटेन की कोर्ट में गुरुवार को आखिरी सुनवाई हुई। इसमें कोर्ट ने नीरव को भारत भेजने की मंजूरी दे दी। लंदन के वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट के सामने वर्चुअल हियरिंग के बाद जज सेमुअल गूजी ने कहा कि नीरव मोदी को भारत में चल रहे केस में जवाब देना होगा। उन्होंने माना कि नीरव मोदी ने सबूतों को नष्ट करने और गवाहों को डराने की साजिश रची। जज ने कहा कि नीरव मोदी को भारत भेजा जाता है तो ऐसा नहीं है कि उन्हें वहां इंसाफ न मिले। कोर्ट ने नीरव मोदी की मानसिक स्थिति ठीक न होने की दलील भी खारिज कर दी है। कहा कि ऐसा नहीं लगता उन्हें ऐसी कोई परेशानी है। कोर्ट ने मुंबई की ऑर्थर रोड जेल की बैरक नंबर-12 को नीरव के लिए फिट बताया। साथ ही कहा कि भारत प्रत्यर्पण होने पर भी उन्हें इंसाफ मिलेगा। हलांकि नीरव मोदी के पास प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करने का विकल्प है। 

आपको बताते हैं क्या है ये मामला 
नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक में करीब 14 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक के लोन की धोखाधड़ी की। यह धोखाधड़ी गारंटी पत्र के जरिए की गई। उस पर भारत में बैंक घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दो प्रमुख मामले CBI और ED ने दर्ज किए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य मामले भी उसके खिलाफ भारत में दर्ज हैं। नीरव मोदी ने अपने प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ ब्रिटेन की अदालत में चुनौती दी थी।

03:33मोदी ने ट्रम्प को कॉल क्यों नहीं किया? जानिए वजह!
03:35PM मोदी की AI स्टार्टअप्स से मुलाकात: भविष्य के लिए क्या दिया संदेश?
03:07'PM मोदी ने Donald Trump को नहीं किया फोन वरना...', ट्रेड डील पर अमेरिका का बड़ा दावा
03:07Donald Trump की धमकी के बाद ईरान मिलिट्री अलर्ट, अमेरिका ने दे दी बड़ी टेंशन
03:07ईरान में आधी रात जमकर हुआ बवाल, जगह-जगह आगजनी... टेलीफोन-इंटरनेट बंद
03:11'नहीं पड़ेगी IMF की जरूरत' ख्वाजा आसिफ का पाकिस्तान को लेकर बड़ा दावा, क्या है सच?
03:14अमेरिका में भारतीय स्टूडेंट्स को नहीं मिल रही नौकरी, यह एक सवाल खड़ी कर रहा है दिक्कत
07:278 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: अब Donald Trump के निशाने पर भारत, चीन और ब्राजील, 500 % टैरिफ की तैयारी
03:18प्रधानमंत्री मोदी को नेतन्याहू का अचानक फोन! क्या होने वाला है बड़ा फैसला?
03:10वेनेजुएला अटैक के बाद डर के साये में Donald Trump, क्या है असल खौफ?