इस पाकिस्तानी मंत्री ने एक बार फिर भारत के खिलाफ उगला ज़हर

इस पाकिस्तानी मंत्री ने एक बार फिर भारत के खिलाफ उगला ज़हर

Published : Sep 12, 2019, 07:17 PM IST

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन एक बार फिर अपने विवादित बयान के लिए सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। 

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन एक बार फिर अपने विवादित बयान के लिए सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया में फवाद ने कहा कि मदरसों में पढ़ने वाले सभी छात्र आत्मघाती हमलावर नहीं होते। लेकिन, कड़वी सच्चाई यह है कि सभी आत्मघाती हमलावर मदरसों के छात्र होते हैं।  

इससे पहले फवाद ने भारत के चंद्रयान-2 मिशन का मजाक उड़ाया था। उन्होंने लिखा था, "खिलौना मून की बजाय मुंबई में उतर गया होगा। डियर इंडिया! जो काम नहीं आता, उसमें पंगा नहीं लेते। उफ, मैं वाकई यह महान लम्हा देखने से चूक गया।' चौधरी के इस बयान की पाकिस्तान में ही निंदा की गई थी। सोशल मीडिया पर पाक यूजर्स ने लिखा था कि यह बचकाना बयान है। कुछ ने कहा था कि भारत की अंतरिक्ष क्षमता के आगे अगर हम खुद को आंकेंगे तो बौने साबित हो जाएंगे।

हाल ही में फवाद ने दावा किया था कि 10 श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने पाक दौरे पर आने से इसलिए मना कर दिया, क्योंकि भारत ने उन्हें आईपीएल में न खिलाने की धमकी दी थी। इस पर खुद श्रीलंका के खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने हुसैन का दावा झूठा बताया। उन्होंने कहा था कि 2009 में हमारे खिलाड़ियों पर पाकिस्तान में जो हमला हुआ था, उसकी वजह से कुछ कुछ प्लेयर्स ने दौरे पर न जाने का फैसला किया।

फवाद हुसैन ने 2013 के एक ट्वीट में कहा था कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे बेहतरीन सुसाइड बॉम्बर्स बनाता है। इसमें कोई शक नहीं। उस समय भी सोशल मीडिया पर यूजर्स ने फवाद हुसैन का मजाक उड़ाया था। हालांकि, तब वो इमरान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के साथ जुड़े विपक्ष के नेता थे।

03:07Who is Alireza Arafi : खामेनेई की मौत के तुरंत बाद अलीरेजा अराफी को ईरान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
03:01PM Modi के दौरे से पहले इजरायल में मचा घमासान, क्यों बायकॉट की मिल रही धमकी?
03:06कौन है बांग्लादेश की सबसे खूबसूरत विदेश मंत्री शमा, PM से ज्यादा मैडम के चर्चे
03:03बांग्लादेश में तारिक रहमान की वापसी, भारत के लिए क्यों है ये गुड न्यूज?
03:09US India Partnership : अमेरिका को फिर याद आया भारत, चीन को घेरने की बड़ी तैयारी
03:09UAE President India Visit : अचानक New Delhi क्यों पहुंचे राष्ट्रपति Mohammed Bin Zayed al-Nahyan?
03:09USS Abraham Lincoln : ईरान के खिलाफ कुछ बड़ा करने वाला है अमेरिका?
03:33मोदी ने ट्रम्प को कॉल क्यों नहीं किया? जानिए वजह!
03:35PM मोदी की AI स्टार्टअप्स से मुलाकात: भविष्य के लिए क्या दिया संदेश?
03:07'PM मोदी ने Donald Trump को नहीं किया फोन वरना...', ट्रेड डील पर अमेरिका का बड़ा दावा