लड़की के पेट से निकली ऐसी-ऐसी चीजें, देखकर डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

पश्चिम बंगाल के बीरभूम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती की गई 21 साल की लड़की के पेट से डॉक्टरों ने डेढ़ किलो के जेवर सर्जरी द्वारा निकाले। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 25, 2019 7:17 AM IST / Updated: Jul 25 2019, 12:49 PM IST

पश्चिम बंगाल: दुनिया में मेडिकल जगत से कई अजीबोगरीब खबरें सामने आती हैं। लेकिन कुछ मामले तो परेशान और हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल के बीरभूम से सामने आया। 

जिले के सरकारी अस्पताल में एक परिवार ने अपनी 21 साल की बेटी आयुरनेहा खातून को भर्ती करवाया। दरअसल, आयुरनेहा कुछ भी खाने के बाद उल्टियां कर देती थी। साथ ही उसके पेट में भी काफी दर्द रहता था। जब घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, तो उन्हें भी हकीकत का पता नहीं था।  

Latest Videos


पेट से निकला डेढ़ किलो जेवर 
रामपुरहाट के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सर्जरी प्रमुख सिद्दार्थ विश्वास ने आयुरनेहा का इलाज किया। उन्होंने बताया कि उसके पेट से चेन, नाक की बालियां, झुमके, चूड़ियां, पायल, कड़ा और कुछ घड़ियां निकाली गई हैं। इसके अलावा उसके पेट से 5 और 10 के करीब 90 सिक्के भी निकाले गए। 

घर से लगातार गायब हो रहे थे गहने 
लड़की की मां के अनुसार, पिछले कुछ समय से उनके घर से गहने और जेवर गायब हो रहे थे। जब इस बारे में आयुरनेहा से पूछा जाता तो वो रो देती। लड़की की मां ने बताया कि वो मानसिक रूप से अस्वस्थ भी थी। लेकिन गहने निगल जाएगी, इसका उन्हें अंदाजा नहीं था।  

लगातार उल्टियां होने पर खुला राज 
परिवार वालों ने नोटिस किया कि आयुरनेहा जब भी कुछ खाती है, तो थोड़ी देर बाद उल्टियां कर देती है। जब उसकी तबियत लगातार खराब रहने लगी, तब उन्होंने डॉक्टर्स का रुख किया। सर्जरी के दौरान निकली ऐसी चीजों ने डॉक्टर्स के साथ लोगों को भी हैरान कर दिया। फिलहाल, सर्जरी के बाद आयुरनेहा अस्पताल में ही एडमिट है। 

 

पड़ोसी कुत्ते से नैना हुए चार, तो मालिक ने किया अत्याचार

इस 'पाकिस्तान' में हर कदम पर बने हैं मंदिर, होती है रामलला की पूजा

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev