मौत के 10 दिन बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म, कब्र देख कर हर कोई रह गया हैरान

Published : Nov 09, 2019, 09:03 AM IST
मौत के 10 दिन बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म, कब्र देख कर हर कोई रह गया हैरान

सार

कुछ घटनाएं  ऐसी होती हैं, जिनके बारे में एकबारगी यकीन नहीं होता। लेकिन सच्चाई को आखिरकार मानना ही पड़ता है। साउथ अफ्रीका में सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो गई थी कि एक डेड महिला ने बच्चे को जन्म दिया। 

हटके डेस्क। कुछ घटनाएं  ऐसी होती हैं, जिनके बारे में एकबारगी यकीन नहीं होता। लेकिन सच्चाई को आखिरकार मानना ही पड़ता है। सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो गई थी कि एक डेड महिला ने बच्चे को जन्म दिया। यह घटना साउथ अफ्रीका की है। महिला का नाम नॉमवेलिसो नॉमासोन्तो म्दोयी बताया गया है। मृत्यु के समय वह 9 माह की गर्भवती थी।

5 बच्चों की मां थी महिला
इस महिला के पहले से ही 5 बच्चे थे। अचानक बीमार पड़ जाने पर उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। महिला को कोई ऐसी रहस्यमय बीमारी थी, जिसका पता डॉक्टरों को भी नहीं चल पाया। उसकी जांच-पड़ताल की जाने लगी। इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे दफना दिया और अंतिम संस्कार की दूसरी रस्में पूरी करने लगे। वहां रिवाज है कि किसी को दफनाने के 10 दिन बाद फिर से कब्र खोदी जाती है और कुछ रस्म निभाई जाती है।

कब्र खोदने पर सब रह गए हैरान
जब 10 दिन बाद कब्र खोदी गई तो यह देख कर सभी हैरान रह गए कि मृतक महिला ने कब्र में ही बच्चे को जन्म दे दिया था। यह देख कई लोग तो डर गए। उन्हें लगा कि इस अजूबे के पीछे किसी शैतानी ताकत का हाथ है। कुछ लोगों ने उसकी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर डाल दी। इसके बाद यह घटना वायरल हो गई। हर कोई इसके बारे में जान कर हैरान था। किसी की समझ में यह बात नहीं आ रही थी कि ऐसा आखिर कैसे संभव हुआ। 

डॉक्टरों ने भी देखा 
इसी बीच, किसी ने महिला का इलाज करने वाले डॉक्टरों को खबर कर दी। डॉक्टर भी यह जान कर अचरज में पड़ गए। उन्होंने कब्र के पास आकर महिला की डेड बॉडी की जांच की, लेकिन उन्हें भी इसका पता नहीं चल सका कि आखिर मर जाने के बाद कब्र में महिला के गर्भ से बच्चा बाहर कैसे आया। डॉक्टरों ने यह अनुमान व्यक्त किया कि हो सकता है कि कब्र में दफनाए जाने के बाद महिला के पेट में कुछ ऐसा हुआ हो कि दबाव से बच्चा बाहर आ गया हो। कई बार मृत्यु के बाद भी शरीर के कुछ अंगों में सक्रियता बनी रहती है। बहरहाल, इसे एक रहस्यमय घटना ही माना जा रहा है।  

   

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

गुजरात में 12वीं के छात्र ने महिला टीचर को मारा जोर का थप्पड़, पूरा क्लास सन्न-WATCH VIDEO
गजब! चांदी के गहनों के लिए पूर्व सरपंच की 90 साल की सास को खाट समेत उठा ले गए चोर