100 साल की इस महिला का मनाया गया 25वां बर्थडे, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

Published : Mar 02, 2020, 12:19 PM ISTUpdated : Mar 03, 2020, 01:08 PM IST
100 साल की इस महिला का मनाया गया 25वां बर्थडे, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

सार

100 साल की किसी महिला का अगर 25वां जन्मदिन मनाया जाता है तो वाकई यह हैरान करने वाली बात है। 

हटके डेस्क। क्या आपने कभी सुना है कि 100 साल की किसी महिला का 25वां जन्मदिन मनाया गया हो? आप कहेंगे कि यह कैसी बात है। ऐसा भला कैसे हो सकता है! लेकिन यह सच है। इंग्लैंड की 100 साल की एक महिला का 25वां जन्मदिन मनाया गया। जिन लोगों को इसका पता चला तो पहले तो वे हैरान रह गए, लेकिन इसके पीछे एक खास वजह थी। 

कौन है यह महिला
इस महिला का नाम डोरिस क्लेफी है। ये लंदन में अपने परिवार के साथ रहती हैं। इस उम्र में भी ये पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अपना हर काम खुद ही करती हैं। इस साल फरवरी में जब इनका जन्मदिन मनाया गया तो 100वें जन्मदिन की जगह फैमिली के लोगों ने इन्हें 25वें बर्थडे की बधाई दी। जबकि पिछले साल इनका 99वां जन्मदिन मनाया गया था। फैमिली के लोगों ने इस मौके पर एक सरप्राइज पार्टी भी दी।

क्यों मनाया 25वां जन्मदिन
डोरिस क्लेफी का जन्म 29 फरवरी को हुआ था। यह तारीख लीप ईयर यानी हर 4 साल पर आती है। इस तरह से जब डोरिस क्लेफी का 100वां जन्मदिन आया तो लीप ईयर के हिसाब से यह 25वां हुआ। इसलिए उनकी फैमिली ने 100 साल की होने के बावजूद उनका 25वां जन्मदिन मनाया। 

फेमस हो गईं डोरिस
इस तरह अनोखे तरीके से जन्मदिन मनाने की वजह से डोरिस काफी फेमस हो गईं। बीबीसी ने इस मौके पर उनका इंटरव्यू लिया। डोरिस क्लेफी ने कहा कि वह काफी खुश हैं। उन्हें इसका अंदाज ही नहीं था। उन्होंने कहा कि 100 साल की होने के बावजूद वे खुद को 25 साल का महसूस कर रही हैं। उनके जन्मदिन पर केक पर 25 मोमबत्तियां लगाई गई थीं। डोरिस क्लेफी के पति की मौत 1979 में ही हो गई थी। इसके बाद वह अपनी बेटी और दामाद के साथ रहने लगीं, लेकिन कुछ साल बाद में बेटी की भी मौत हो गई। डोरिस ने कहा कि उनकी अच्छी हेल्थ और लंबी उम्र का राज उनका बेहतर खान-पान और लाइफस्टाइल है।     

PREV

Recommended Stories

CCTV में कैद हुई नौकरानी की गंदी हरकत, घरवालों की उड़ाई नींद,
FIR करवा दो और Bigg Boss के लिए करो ट्राय! वायरल वीडियो पर अनुज सचदेवा को मिली सलाह