बाजार में बिस्किट खरीदने गई थी बच्ची, हैवानों ने टॉफी देकर ललचाया, रेप से पहले बोली थी- थैंक्यू अंकल

Published : Feb 12, 2020, 04:45 PM ISTUpdated : Feb 12, 2020, 04:50 PM IST
बाजार में बिस्किट खरीदने गई थी बच्ची, हैवानों ने टॉफी देकर ललचाया, रेप से पहले बोली थी- थैंक्यू अंकल

सार

भारत में भले ही निर्भया के दोषियों को मिली फांसी की सजा टलती जा रही है लेकिन सोमालिया में एक 12 साल की बच्ची के साथ की गई दरिंदगी के लिए दो लोगों को सरेआम सिर में गोली मार दी गई।  

सोमालिया: भारत में रेप के मामले सालों तक कोर्ट में खींचते रहते हैं। जब भी रेप की कोई घटना सामने आती है। इसके बाद जमकर इसपर बवाल मचता है। पीड़िता को न्याय के आश्वाशन मिलते हैं। लेकिन कोर्ट-कचहरी के चक्कर में कई मामले भूला दिए जाते हैं। रेपिस्ट बेल पर आराम से बाहर घूमते नजर आते हैं। लेकिन सोमालिया में सामने आए एक मामले से भारत को सीख लेनी चाहिए। 

एक साल पहले का है मामला 
सोमालिया में बीते साल फरवरी के महीने में 12 साल की एक बच्ची के साथ दर्दनाक हाड़ा हुआ था। बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसके नाजुक अंगों की सिलाई कर उसका खून कर दिया गया। जब बच्ची का शव बरामद किया गया था तो उसे देख सबकी रूह कांप गई थी।  

मार्केट गई थी बच्ची 
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची मार्केट गई थी, जहां तीन लोग उसे टॉफी का लालच देकर अकेले में ले गए। इसके बाद बच्ची के साथ बारी-बारी से रेप किया। लेकिन हैवानों का मन नहीं भरा। उन्होंने बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स की सिलाई कर दी। इसके बाद उसे मार डाला। 

मिली मौत की सजा 
इस वारदात के एक साल बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया। सोमालिया में वैसे तो रेपिस्ट को सख्त सजा दी जाती है। लेकिन कई मामले  सामने नहीं आ पाने की वजह से रेपिस्ट आराम से घूमते हैं। लेकिन इस मामले ने लोगों को काफी आक्रोशित कर दिया था। इसके बाद तीनों आरोपियों को सरेआम सिर में गोली मार दी गई। सजा के बाद बच्ची के पिता ने न्याय मिलने पर सरकार को धन्यवाद किया।  
 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO