खूंखार कुत्ते के साथ फोटोशूट करवा रही थी लड़की, इसके बाद जो हुआ उसे जिंदगीभर रखेगी याद

Published : Jan 20, 2020, 02:43 PM ISTUpdated : Jan 20, 2020, 02:52 PM IST
खूंखार कुत्ते के साथ फोटोशूट करवा रही थी लड़की, इसके बाद जो हुआ उसे जिंदगीभर रखेगी याद

सार

अर्जेंटीना की रहने वाली 17 साल की लारा ने ट्विटर पर अपने साथ हुए एक ऐसे हादसे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे देखकर आपका भी दिल दहल जाएगा। इसे देखने के बाद शायद आप भी कुत्तों के साथ तस्वीरें खिंचवाने से कतराने लगेंगे। 

अर्जेंटीना: कुत्ते कई लोगों को पसंद होते हैं। कुछ तो कुत्तों को अपने बच्चे की तरह ट्रीट करते हैं, तो कुछ उनके साथ ही सोते और उठते भी हैं। कई लोगों को अपने कुत्तों के साथ तस्वीरें खिंचवाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद है। लेकिन ऐसा करना एक लड़की को काफी महंगा पड़ गया। अर्जेंटीना में रहने वाली लारा अपने जर्मन शेफर्ड के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थी लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी। ये पूरा हादसा कैमरे में कैद हो गया। तस्वीरों में देखें कैसे हंसती लड़की अचानक अस्पताल पहुंच गई। 

लड़की हंसते मुस्कुराते कुत्ते के साथ पोज दे रही थी। 

कुत्ता भी लड़की के साथ तस्वीरें खिंचवा रहा था। 

लेकिन अचानक ना जाने कुत्ते को क्या हुआ, उसने लड़की के चेहरे पर अटैक कर दिया। 

इस हमले में लड़की के चेहरे पर 40 टांके लगाने पड़े। साथ ही लड़की के जबड़े पर भी अफेक्ट पड़ा। 

लारा का कहना है कि वो खुद भी समझ नहीं पाई कि कुत्ते को क्या हो गया। लारा के मुताबिक, शायद उसने गलती से कुत्ते को तकलीफ पहुंचा दी थी। इसकी तस्वीरें देख लोग भी हैरान हैं। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO