लॉकडाउन में ऑनलाइन गेम के दौरान हुई दोस्ती, फिर आने लगे मैसेज- न्यूड तस्वीर दो नहीं तो बदनाम कर दूंगा

कोरोना वायरस की महामारी की वजह से ज्यादातर देशों में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में, बहुत से लोग ऑनलाइन गेम खेल कर अपना समय बिताते हैं। कई बार कम उम्र की लड़कियां ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान ऐसे लोगों के चक्कर में फंस जाती हैं, जो बाद में ब्लैकमेल कर उनका एक्सप्लॉइटेशन करने की कोशिश करते हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 27, 2020 9:54 AM IST

हटके डेस्क। कोरोना वायरस की महामारी की वजह से ज्यादातर देशों में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में, बहुत से लोग ऑनलाइन गेम खेल कर अपना समय बिताते हैं। कई बार कम उम्र की लड़कियां ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान ऐसे लोगों के चक्कर में फंस जाती हैं, जो बाद में ब्लैकमेल कर उनका एक्सप्लॉइटेशन करने की कोशिश करने लगते हैं। हांगकांग की 17 साल की एक लड़की के साथ ऐसा ही हुआ। वह ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान 25 साल के एक ऐसे शख्स के चक्कर में फंस गई, जो खुद को ट्विच स्ट्रीमर बताता था। उसने लड़की को बहला-फुसला कर उसका वॉट्सऐप नंबर ले लिया और उससे अश्लील बातें करने लगा। 

मांगने लगा अश्लील फोटो
डिजिटलाइजेशन के इस समय में ऐसे लोगों की भरमार हो गई है जो खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंशर और टिकटॉक स्पेशलिस्ट बताते हैं। ये लोग कम उम्र की भोली-भाली लड़कियों को बहला-फुसला कर उन्हें अच्छे करियर का सब्ज बाग दिखाते हैं और बाद में किसी तरह उनकी प्राइवेट पिक्स हासिल कर उनका मेंटल और सेक्शुअल एक्सप्लॉइटेशन करने लगते हैं। हांगकांग की 17 साल की एक लड़की के साथ इसी तरह की बात हुई। एक स्ट्रीमर ने किसी तरह उसका वॉट्सऐप नंबर ले लिया और उसके साथ अश्लील बातें करने लगा। वह उसे अश्लील फोटो भेजता था और उसकी भी फोटो मांगता था। लड़की उसे अपना दोस्त और सलाहकार मानने लगी थी।

परफॉर्मेंस बूस्ट करने के नाम पर फंसाता था जाल में
वर्कास नाम का यह मलेशियाई युवक एक ट्विच स्ट्रीमर था। ये ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग करते हैं। लड़कियां भी ऐसी स्ट्रीमिंग में हिस्सा लेती हैं। यह स्ट्रीमर लड़कियों को उनका परफॉर्मेस बढ़िया करने और उन्हें बेहतर मौके दिलाने के नाम पर अपने जाल में फंसाता था। हांगकांग की लड़की को भी उसने इसी तरह अपने भरोसे में ले लिया था। बाद में जब वह हद से आगे बढ़ने लगा और काफी अश्लील मैसेज करने लगा तो लड़की को उसके गंदे इरादे समझ में आ गए। लड़की का एक दोस्त जैक्सन ली भी ट्विच स्ट्रीमर है। लड़की ने उसे सारी बातें बताई। इसके बाद मामला सामने आया। 

लड़कियां भी आ जाती थीं झांसे में
परफॉर्मेंस बूस्ट करने में मदद की बाद सुन कर और अच्छे करियर के लालच में लड़कियां उसके झांसे में आ जाती थीं। उसने कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा रखा था और उनसे गंदी चैट करता था। वह तरह-तरह के पोज में उनकी अश्लील तस्वीरें मांगता था और अपनी तस्वीरें भेजता था। इसके लिए वह कई तरह के बहाने बनाता था। कई बार लड़कियां उसे खुश करने के लिए अपनी फोटो भेज देती थी। लेकिन उसकी डिमांड बढ़ती जाती थी। जब लड़की और फोटो देने से मना करती थी, तो वह उन्हें धमकाता था और ब्लैकमेल करने की कोशिश करता था। 

कोरोनावायरस के बहाने मांगता था फोटो
वर्कास कोरोनावायरस के बहाने उस लड़की से अश्लील फोटो की मांग करता था। उसने उसे मैसेज किया था कि उसके साथ रहनवे वाले एक शख्स को कोरोना वायरस का इन्फेक्शन हो गया है। उसकी भी जांच हुई है, लेकिन वह पॉजिटिव नहीं पाया गया है। इसके बाद वह टेंशन में आने की बात कह उस लड़की से अश्लील फोटो मांगने लगा कि इससे वह बेहतर महसूस करेगा। शुरू में तो लड़की पूरी तरह उसके जाल में फंसी नजर आई, पर जल्दी ही उसे एहसास हो गया कि वह किसी जालसाज के चक्कर में पड़ गई है।

लड़की के फ्रेंड जैक्सन ने की उसकी शिकायत
वॉट्सऐप पर उसने जो चैटिंग की थी और तस्वीरें भेजी थीं, इससे उसके इरादे साफ नजर आ रहे थे। लड़की ने जल्दी ही उससे रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद जैक्सन ने मलेशियन कम्युनिकेशन्स एंड मल्टीमीडिया कमीशन (MCMC) से वर्कास की शिकायत की और उसकी आपत्तिजनक गतिविधियों के बारे में बताया। कमीशन जल्दी ही  वर्कास के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है। 


 
 

Share this article
click me!