
ताइवान: दुनिया में एक मां ही होती है जो हर हाल में अपने बच्चे को किसी भी तकलीफ से बचाने के लिए तत्पर रहती है। लेकिन ताइवान में एक महिला को अपने बच्चे को मारने का दिशि पाया गया। महिला पर आरोप था कि उसने अपने 2 साल के बच्चे को बिना किसी सुविधा के तीन दिन तक अकेला छोड़ दिया। जिसकी वजह से उसके बेटे की मौत हो गई।
मानसिक रोगी है महिला
22 साल की इस महिला की पहचान लीन के रूप में हुई। महिला होने फ़्लैट में दो साल के बेटे और अपने प्रेमी सीओ से साथ रहती थी। चीनी वेबसाइट सिन चिउ डेली के मुताबिक, महिला को दिमागी बीमारी है। दो साल पहले जब महिला ने बच्चे को जन्म दिया था, तब उसके रिश्तेदारों ने दोनों का ख्याल रखा था। लेकिन इसके बाद दोनों को अकेला छोड़ दिया गया। जिसके बाद महिला बच्चे के साथ अपने भाई के फ्लैट में आ गई। इसके कुछ समय बाद महिला की मुलाक़ात एक शख्स से हुई, जो कुछ दिनों के बाद उसके साथ ही फ्लैट में शिफ्ट हो गया।
बच्चे को किया गया टॉर्चर
9 नवंबर 2018 को ताइवान सिटी फायर डिपार्टमेंट ने महिला के फ़्लैट के बाथरूम से 2 साल के बच्चे की बॉडी बरामद की थी। महिला किसी काम से तीन दिन के लिए बाहर गई थी। उसके जाने के बाद जब बच्चे ने रोना शुरू किया, तो महिला के प्रेमी ने उसे टॉयलेट में बंद कर दिया। तीन दिन बाद जब महिला घर लौटी तो उसने बच्चे की लाश टॉयलेट में देखी। तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ।
महिला के साथ अरेस्ट हुआ प्रेमी
पुलिस ने महिला के साथ उसके प्रेमी को भी अरेस्ट कर लिया। जांच में पता चला कि महिला और उसका प्रेमी बच्चे को काफी टॉर्चर करते थे। उसे खाना नहीं दिया जाता था और रोने पर उसे टॉयलेट में बंद कर देते थे। जब पुलिस ने बच्चे की लाश बबरामद की थी तब उसका वजन मात्र साढ़े 5 किलो था। साथ ही पोस्टमार्टम में पता चला कि बच्चे को एक हफ्ते से खाना भी नहीं दिया गया था। इस मामले की जांच होने के बाद अब जाकर महिला और उसके प्रेमी पर आरोप तय किए गए हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News