
मलेशिया: हम सभी जानते हैं कि फ़ास्ट फूड टेस्टी तो होते हैं, इनसे पेट भी भर जाता है लेकिन ये बिल्कुल हेल्दी नहीं होते। इन्हें खाने से मात्र बीमारियों को न्योता दिया जाता है। खासकर अगर छोटे बच्चे इन्हें खाते हैं तो ये और ज्यादा नुकसानदायक साबित होते हैं। ऐसा ही एक मामला मलेशिया से सामने आया है।
फेसबुक पर मां का दर्द
मलेशिया में रहने वाले एमी ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है अपने साथ हुई ये घटना। दरअसल, एमी अपने दो साल के बच्चे को घर का बना खाना खिलाने की जगह बाहर से फास्ट फ़ूड मंगवा कर खिलाती थी। लेकिन कुछ ही समय बाद उसके बच्चे की तबियत खराब रहने लगी। चेकअप के बाद पता चला कि उसके बच्चे में कैंसर के लक्षण मौजूद हैं।
फास्ट फूड से हुआ ऐसा हाल
बच्चे को बार-बार बुखार आ रहा था। इसके अलावा उसके गले, कान, नाक में सूजन रहती थी। जब डॉक्टर्स ने कैंसर की वजह उसके खानपान को बताया तो एमी के होश उड़ गए। दरअसल, डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चे की बॉडी में कई न्यूट्रिशंस की कमी है। इस कारण ही उसमें कैंसर के सिम्पटम्स देखने को मिले।
कोल्डड्रिंक्स और चिप्स दे देती थी खाने
एमी ने अपने पोस्ट में बताया कि वो अपने पास फास्ट फ़ूड का स्टॉक रखती हैं। खुद खाने के साथ-साथ वो अपने बच्चे को भी इन्हें खाने के लिए दे देती थी। लेकिन उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि इसका अंजाम इतना खौफनाक होगा। एमी ने अपने पोस्ट में बाकी पेरेंट्स से ऐसी गलती ना करने की रिक्वेस्ट की है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News