पिता के साथ टहल रहा था 2 साल का मासूम, पीछे से आई मौत ने पहले घसीटा, फिर गड़ा दिए दांत

Published : Jan 22, 2020, 08:55 AM ISTUpdated : Jan 22, 2020, 12:02 PM IST
पिता के साथ टहल रहा था 2 साल का मासूम, पीछे से आई मौत ने पहले घसीटा, फिर गड़ा दिए दांत

सार

न्यू हैम्पशायर में एक दो साला के मासूम पर भेड़िये ने हमला कर दिया। भेड़िये ने बच्चे की जैकेट पकड़ी और फिर उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया।  

अमेरिका: हमेशा एक बच्चे के लिए मां का त्याग और प्यार याद किया जाता है। लेकिन पिता का भी बच्चे की जिंदगी में उतना ही अहम स्थान होता है। पिता ना सिर्फ बच्चों की सारी जरूरतें पूरा करता है, बल्कि उसकी सुरक्षा के लिए भी तैयार रहता है। अगर बच्चे की जान को खतरा होता है, तो पिता बिना किसी डर के मौत से भी टकरा जाता है। ऐसा ही एक मामला न्यू हैम्पशायर में देखने को मिला। जहां जब 2 साल एक बच्चे के ऊपर भेड़िये ने अटैक किया, तो पिता ने बिना कुछ सोचे खूंखार जानवर से पंगा ले लिया।  

शाम को टहलते हुए किया अटैक 
जानकारी के मुताबिक, 2 साल का मासूम अपने पिता के साथ सड़क पर टहल रहा था। तभी वहां एक भेड़िया पहुंचा। पिता ने पहले उसे भगाने की कोशिश की। लेकिन उसका जान एक कोई इरादा नहीं था। इसके बाद भेड़िये ने उसके दो साल के बच्चे पर अटैक कर दिया। जब पिता ने अपने बच्चे की जान को खतरा देखा तो बिना कुछ सोचे उसपर कूद गया और उसका गला तब तक दबाए रखा, जबतक उसने हार नहीं मान ली।  

घायल हुआ पिता 
शख्स की पहचान इयान ओ रैली के तौर पर हुई। उसने हमले के बारे में बताया कि आजतक उसने कभी किसी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचाया था। लेकिन जब उसने देखा कि भेड़िया उसके बेटे को दो बार काट चुका है तो उसे कुछ समझ नहीं आया। वो सीधे भेड़िये पर झपटा और उसका गला दबा दिया। लेकिन इस हमले में भेड़िये ने इयान को दो बार काट लिया। हालांकि, उसके बेटे ने मोटे कपड़े पहन रखे थे, इसलिए उसे कुछ नहीं हुआ।  

एक और महिला पर किया अटैक 
मामले को लेकर न्यू हैम्पशायर पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद भेड़िये को उन्होंने पकड़ लिया। जांच में पता चला कि उसने उसी दिन एक और महिला पर भी अटैक किया था। वहीं इयान को इंजेक्शंस दिए गए। उसका इलाज चल रहा है। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO