
ऑस्ट्रेलिया: देखा गया है कि अगर किसी पर कोई आफत आती है, तो परेशानियां एक के बाद एक कई तरीके से अटैक करती है। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रहा है। बीते कई महीनों से ये देश भीषण आग से त्रस्त था। पिछले साल सितंबर महीने से ही यहां के जंगल आग से धधक रहे थे। अभी ये मुसीबत टली भी नहीं थी कि अब इस देश पर बाढ़ का कहर टूट पड़ा है।
बारिश से बाढ़
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के जंगल में लगी आग होने वाले बारिश से बुझ गई है। लेकिन अब यहां लगातार बारिश होने के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बारिश के कारण जलस्तर इतना बढ़ गया कि ऑस्ट्रेलिया ने कई जगहों पर गाड़ियों की एंट्री रोक दी है।
पार्क का भीषण नजारा
लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियन रेप्टाइल पार्क से सामने आ रही तस्वीरें बेहद भयावह है। यहां बाढ़ के कारण पानी में रहने वाले खूंखार जानवर सड़कों पर आ गए हैं। इनमें मगरमच्छ भी शामिल है।
स्टाफ पर कर रहे अटैक
बारिश के बीच पार्क के स्टाफ जंगलों में जाकर जानवरों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस बीच उनपर दूसरे जानवर अटैक कर रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया। बताया जा रहा है कि बीते 15 सालों में इस इलाके में ऐसी बारिश नहीं हुई थी। पानी के कारण कई जानलेवा जानवर सड़कों तक पहुंच गए हैं। आग के बाद अब बाढ़ ने ऑस्ट्रेलिया का जीवन मुश्किल कर दिया है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News