पिता की तीसरी आंख ने देख ली थी बेटे की मौत, चंद सेकंड से टाल दी यमराज से मुलाकात

मलेशिया के इपोह में रहने वाले एक पिता ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया कि कैसे उसने अपने बेटे की मौत को चंद सेकंड्स के अंतराल से टाल दिया। इसकी तस्वीरें भी उसने सोशल मीडिया पर शेयर की। सभी पिता के सिक्स्थ सेन्स की जानकर तारीफ कर रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 20, 2020 11:04 AM IST

मलेशिया: मौत कब और कहां आ जाए, कोई नहीं सकता। आपने भी सुना होगा कि सावित्री ने अपने पति सत्यवान की जान यमराज से वापस पाई थी। इसके अलावा कई बार ऐसी खबरें आती हैं कि लोग मौत को चंद सेकंड्स से चकमा दे जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मलेशिया के इपोह से सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने पांच साल के बेटे को भीषण दुर्घटना से बचा लिया।  

Mstar वेबसाइट के मुताबिक, 30 साल के मोहम्मद हजवान ग़जलि इपोह में फूड स्टॉल चलाते हैं। कई दिनों से उसकी शॉप बंद थी। 18 जनवरी को उसने कई दिनों बाद स्टॉल खोला तह। उसके साथ उसका 5 साल का बेटा भी था। शाम को वो अपने बेटे के साथ पहले कस्टमर का ही वेट कर रहा था। तभी उसकी नजर रास्ते में चल रही एक कार पर पड़ी। हजवान के मन ,में जाने क्या आया कि उसने अपने बेटे के साथ स्टॉल खाली कर दिया। 

ऐसा करने के चंद सेकंड के बाद ही वो कार सीधे उसके स्टॉल में टकरा गई। पूरा स्टॉल बर्बाद हो गया। हादसे के बाद हजवान ने बताया कि ना जाने कार को देख उसे क्या महसूस हुआ। उसने अपने बेटे को वहां से अलग कर दिया। अगर थोड़ी सी भी देर हो जाती, तो आज उसका बेटा जिन्दा नहीं होता।  

इस घटना की तस्वीरें भी पिता ने सोशल मीडिया पर शेयर की। लोग तस्वीरों को देख हादसे की भयवहता का अंदाजा लगा रहे हैं। सबने पिता के सिक्स्थ सेन्स की तारीफ की। साथ ही बेटे की लंबी उम्र की कामना की। 


 

Share this article
click me!