
थाईलैंड: आज के समय में स्मार्टफोन लोगों की जरुरत बन गए हैं। बड़े तो बड़े, छोटे बच्चे भी बेहद आसानी से स्मार्टफोन चला लेते हैं। इन दिनों तो दूधमुहे बच्चे भी मोबाइल मिलते ही रोना बंद कर देते हैं। थाईलैंड के सूरत थानी में दो बच्चियां मोबाइल फोन खरीदने पहुंची थी। दोनों के पास स्कूल बैग था, जिसमें रखे थे सिक्के ही सिक्के।
खरीदना चाहती थीं ओपो का फोन
बच्चियां पहले दुकान पहुंची और वहां पता लगाया कि दुकान में सिक्कों से पेमेंट होती है या नहीं? जब उन्हें पता चला कि वहां सिक्के एक्सेप्ट होते हैं, तब उन्होंने फोन का मॉडल पसंद करना शुरू किया। दोनों ने Oppo As 2020 पसंद किया, जिसकी कीमत करीब 12 हजार रुपए थी। इसके बाद दोनों ने बैग खोला और उसमें से सिक्के निकालने लगी। बच्चियों को सिक्के निकालता देख सभी हैरान थी।
फोन के लिए बचाया पॉकेट मनी
जब स्टाफ ने बच्चियों को सिक्के निकालते देखा तो उन्होंने पता किया कि आखिर बच्चियों के पास इतने सिक्के कहां से आए? तब उन्होंने बताया कि वो लंबे समय से मोबाइल खरीदना चाहती थीं। लेकिन वो अपने पेरेंट्स से पैसे नहीं मांगना चाहती थी। दोनों ने पेरेंट्स द्वारा मिलने वाली पॉकेट मनी जमा की और फिर फोन लेने पहुंची।
स्टाफ ने शेयर की फोटोज
दोनों बच्चियां मिडिल क्लास फैमिली से हैं। दोनों ने अपने पैसों से फोन ख़रीदा। इस बात ने वहां स्टाफ मेम्बर्स का दिल जीत लिया। इसके बाद उनमें से ही एक स्टाफ ने इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, जहां से ये वायरल हो गई। लोग दोनों बच्चियों की काफी तारीफ कर रहे हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News